फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Carried out a murder with accomplices to avenge brother's killing; police arrested 11 accused.

खून का बदला खून: भाई की हत्या का बदला लेने प्रॉपटी ब्रोकर को उतारा था मौत के घाट, 11 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 05:20 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 05:20 PM IST
सार

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी अभितेंद्र तोमर की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशन यादव समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात की थी। छह लोगों पर आरोपियों को फरारी में मदद करने का आरोप है।

विज्ञापन
Carried out a murder with accomplices to avenge brother's killing; police arrested 11 accused.
इंदौर में गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लसूड़िया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी अभितेंद्र उर्फ अभी तोमर की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में हत्या में शामिल पांच मुख्य आरोपी और उन्हें फरारी के दौरान शरण व सहयोग देने वाले छह अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें दिल्ली, मथुरा, वाराणसी सहित कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अग्रिम जमानत की प्रक्रिया के लिए इंदौर आने वाले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गुलशन यादव, पियूष, सत्यवीर, चंद्रकांत और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-इंसानियत शर्मसार:  नवजात बच्चे को पाइप में लावारिस छोड़ा, रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों को पता चला
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में मुख्य आरोपी गुलशन यादव ने बताया कि कुछ समय पहले उसके भाई की हत्या अभितेंद्र उर्फ अभी तोमर ने की थी। उसी का बदला लेने की योजना बनाकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अभितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की, जिन्होंने हत्या के बाद आरोपियों को छिपने और फरारी काटने में मदद की। इस मामले में छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें चंद्रकांत की पत्नी प्रीति भी शामिल है, जिस पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मुख्य आरोपी गुलशन यादव के खिलाफ भिंड जिले में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों सहित 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी भिंड और आसपास के जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटना की साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 


क्या था मामला
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गुलशन यादव और उसके साथियों ने 21 मई 2026 की देर रात लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने प्रॉपर्टी कारोबारी अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय अभितेंद्र अपनी कार में दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान गुलशन और उसके साथी वहां पहुंचे और उस पर दो से तीन राउंड फायर किए। गंभीर रूप से घायल अभितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दबिश दी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी अग्रिम जमानत के सिलसिले में इंदौर बायपास आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में गुलशन यादव, पीयूष गुर्जर, सत्यवीर जाटव, चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन्हीं पांचों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी गुलशन यादव के खिलाफ भिंड जिले में 26, सत्यवीर जाटव के खिलाफ छह और चंद्रकांत लहरिया के खिलाफ 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, हत्या के बाद आरोपियों को फरारी के दौरान शरण और सहयोग देने के आरोप में पुलिस ने नरेश जाटव, भानु गुर्जर, गौरव मौर्य, तुलसीराम जाटव, राजेंद्र शर्मा और प्रीति लहरिया को भी गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed