{"_id":"66421f7ffd58875af60f7add","slug":"cbse-result-indore-toppers-list-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBSE RESULT: इंदौर की दिशा और अनादी ने रोशन किया नाम, सीबीएसई ने जारी किए रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE RESULT: इंदौर की दिशा और अनादी ने रोशन किया नाम, सीबीएसई ने जारी किए रिजल्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 13 May 2024 11:48 PM IST
सार
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के साथ 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया। सोमवार शाम को रिजल्ट जारी हुआ।
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर के टापर्स दिशा और अनादी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार शाम 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार रिजल्ट 87.98 पर्सेंट रहा। बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 6.40 पर्सेंट बेहतर रहा है। पिछले साल 2023 में सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 पर्सेंट रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए थे। 12वीं के अलावा 10वीं का रिजल्ट भी सीबीएसई ने घोषित कर दिया है।
मेरिट लिस्ट जारी नहीं की
सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की। इंदौर की दिशा शर्मा ने 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं वहीं अनादी कृष्ण अग्निहोत्री के 10वीं में 97.83 परसेंट बने हैं।
Trending Videos
2 of 2
शगुन विजयवर्गीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
शगुन विजयवर्गीय ने भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता दीपचंद और माता लक्ष्मी विजयवर्गीय ने बताया कि शगुन ने इसके लिए बहुत मेहनत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X