सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In the Mhow gambling scandal case, the court asked – why the statement of the IAS was not taken?

महू जुआकांड मामले में कोर्ट ने पूछा –आईएएस के बयान क्यों नहीं लिए?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 28 Apr 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

महू में महिला आईएएस के फार्म हाउस पर पिछले दिनों हुआ जुआकांड का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है। फार्म उस पर न तो कैमरे से थे और न ही इस मामले में महिला आईएएस के बयान लिए है। कोर्ट ने इस पर सवाल उठाए है।

In the Mhow gambling scandal case, the court asked – why the statement of the IAS was not taken?
इंदौर हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महू में आईएएस के फार्म हाउस पर पकड़े गए जुआकांड का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे ने कोर्ट में इसे लेकर याचिका लगाई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि जब आईएएस के फार्म हाउस पर जुआ पकड़ा गया, तो उनके बयान क्यों नहीं लिए गए।

Trending Videos

हिरोरे फिलहाल बुरहानपुर में अटैच हैं। टीआई ने याचिका में कहा कि जुआकांड का मामला सामने आने के बाद उन पर दबाव था कि घटनाक्रम को किसी अन्य जगह का दिखाया जाए और आईएएस के फार्म हाउस का जिक्र एफआईआर में न हो। लेकिन जब एफआईआर में पूरी सच्चाई लिखी गई, तो रात में ही उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोर्ट ने शासन पक्ष से यह भी पूछा कि क्या आईएएस के फार्म हाउस पर सीसीटीवी नहीं है। इस पर कोर्ट को बताया गया कि वहां सीसीटीवी नहीं है। इस पर कोर्ट ने आश्चर्य जताया कि आजकल कई घरों में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, तो फिर आईएएस के फार्म हाउस पर सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं हैं।कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या फार्म हाउस पर पहले भी जुआ संचालित होता था या यह पहली बार हुआ जब वहां जुआ खेला गया और पुलिस ने छापा मारा।

क्या है मामला

इंदौर के समीप महू में एक आईएएस के फार्म हाउस पर छापा मारकर पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा था। 10 मार्च को पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। यह फार्म हाउस महिला आईएएस वंदना वैद्य का है, जो इंदौर में भी पदस्थ रह चुकी हैं।

 

फार्म हाउस के चौकीदार ने मुख्य जुआरी को पार्टी के लिए जगह उपलब्ध कराई थी, जहां जुआ खेला जा रहा था। आईएएस वंदना वैद्य के पति अम्बरीश वैद्य भी सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वंदना वैद्य फिलहाल वित्त विकास निगम, इंदौर की प्रबंध संचालक हैं।इस जुआकांड के बाद मानपुर थाने के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed