सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A blind murder case has been uncovered in Indore. The wife, along with her lover, had hired a contract

Indore: इंदौर में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 17 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सार

राऊ क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा  किया है।पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर 70 हजार रुपये में सुपारी देकर तीन शूटरों से नवीन पाटीदार की हत्या करवा दी, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल डेटा के आधार पर सुलझा लिया।

Indore: A blind murder case has been uncovered in Indore. The wife, along with her lover, had hired a contract
इंदौर में सुपाारी देकर कराई थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राऊ क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए एक अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन सुपारी किलरों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी से सुपारी लेकर नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साजिशकर्ता के तौर पर पत्नी और उसके प्रेमी को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों बदमाशों ने 70 हजार रुपये में हत्या की सुपारी ली थी।
Trending Videos


पुलिस ने सीसीटीवी रूट की मैपिंग और मोबाइल डेटा के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटाई और उन्हें धर दबोचा। आरोपियों के नाम देवास निवासी मुकेश कुमरावत, श्रीराम और अजय हैं। नवीन की पत्नी भारती और उसके प्रेमी राहुल उईके ने तीनों बदमाशों को हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने पहले नवीन की रेकी की। 12 अप्रैल की शाम को नवीन शराब पीने के लिए घर से निकला था। आरोपी मुकेश ने देसी पिस्टल से उसके सिर के पीछे से गोली मार दी। गोली गर्दन में फंस गई थी। इसके बाद आरोपी भाग गए। लोगों ने घायल नवीन को एमवाय अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने गोली लगने से मौत होने की पुष्टि की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

हत्या के आरोप में जेल में बंद था नवीन

मृतक नवीन पाटीदार ने राहुल के साथ उज्जैन में एक युवक की हत्या की थी। जमानत पर रिहा होने के बाद राहुल और नवीन में विवाद हुआ था। नवीन ने राहुल की किसी मामले में मुखबिरी की थी, जिससे उसे जेल जाना पड़ा था। इससे दुश्मनी और बढ़ गई थी। पहले जब दोनों साथ रहते थे, तब राहुल और नवीन की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद दोनों ने मिलकर नवीन की हत्या की योजना बनाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed