सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bajrang Dal vandalized Narsimanji College in Indore; they had come to protest the event. Open in Googl

Indore: इंदौर के नरसीमुंजी काॅलेज में बजरंग दल ने की तोड़फोड़, इवेंट का विरोध करने पहुंचे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Feb 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

नारेबाजी करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता कॉलेज के गेट पर पहुंचे। पहले सुरक्षाकर्मियों ने गेट नहीं खोला। जब कार्यकर्ता दबाव बनाने लगे तो गेट खोला गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को धकियाते हुए कार्यकर्ता भीतर घुसे और जाते ही तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दी।

Indore: Bajrang Dal vandalized Narsimanji College in Indore; they had come to protest the event. Open in Googl
बजरंग दल का काॅलेज में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित नरसीमुंजी कॉलेज में हो रही बेक सेल इवेंट पार्टी में गुरुवार को उस वक्त हंगामेदार हालात बन गए, जब पार्टी में अश्लीलता का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ घुस गए। उन्होंने पार्टी के मंच, स्पीकर तोड़े और स्टाल भी अस्त-व्यस्त कर दिए। उनका कहना था कि वैलेंटाइन डे के नाम पर कॉलेज में पार्टी आयोजित की जा रही है और अश्लीलता फैलाई जा रही है। पार्टी में मौजूद छात्र-छात्राएं हंगामा होने के बाद डर गए और वे सुरक्षित जगह पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और विरोध शांत किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फूल और गुलदस्ते भी जब्त किए। बाद में विरोध करते हुए भजन गाने लगे।

Trending Videos

 

बजरंग दल के तन्नु शर्मा ने कहा कि पार्टी में छात्राओं के साथ गैर-हिंदू युवक भी शामिल थे। इस तरह की पार्टी हिंदू संस्कृति के खिलाफ है। हमने आयोजन बंद करने की मांग की थी, लेकिन नहीं माने। इस कारण हमें विरोध करने आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर में नारेबाजी करते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता कॉलेज के गेट पर पहुंचे। पहले सुरक्षाकर्मियों ने गेट नहीं खोला। जब कार्यकर्ता दबाव बनाने लगे तो गेट खोला गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को धकियाते हुए कार्यकर्ता भीतर घुसे और जाते ही तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दी।

 

हंगामा होते देख क्लास में मौजूद छात्रों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिए। उन्हें भी कार्यकर्ताओं ने खिड़कियां बंद करने की धमकी दी। इसके बाद कार्यकर्ता उस मैदान में पहुंचे, जहां पार्टी आयोजित की गई थी। वहां लगे स्टालों में तोड़फोड़ मचाई गई। कॉलेज स्टाफ ने उनसे कहा कि पार्टी वैलेंटाइन डे की नहीं है, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed