सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 33rd IMA International Management Conclave 2026 to host top corporate leaders like Aman Gupta and

Indore News: इंदौर आएंगे देश के दिग्गज बिजनेस टाइकून, इनोवेटिंग इंडिया की थीम पर होगा IMA कॉन्क्लेव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Feb 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: IMA द्वारा आयोजित 33वां अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन कॉन्क्लेव 26 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहा है। "इनोवेटिंग इंडिया" थीम पर आधारित यह आयोजन इंदौर को वैश्विक प्रबंधन और नवाचार के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।
 

Indore News 33rd IMA International Management Conclave 2026 to host top corporate leaders like Aman Gupta and
चांनी त्रिवेदी ने आयोजन की जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर शहर एक बार फिर ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने जा रहा है। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (IMA) द्वारा आयोजित किया जा रहा 33वां इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 2026 इस बार न केवल भव्य होगा, बल्कि यह शहर के लिए साल का सबसे बड़ा और गौरवशाली इवेंट साबित होने वाला है। इस कॉन्क्लेव में देश की ऐसी दिग्गज शख्सियतें और कॉर्पोरेट जगत के सितारे शिरकत करेंगे, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रबंधन, नवाचार और नेतृत्व का यह महाकुंभ मध्य भारत में विकास की नई इबारत लिखेगा। इस बार कार्यक्रम में इनोवेटिंग इंडिया की थीम है। यह थीम स्वदेशी, स्वाभाविक और स्वनिर्मित पर आधारित है। इस वर्ष की थीम भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान को समर्पित है। यह मंच इंदौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक 'थॉट लीडरशिप हब' के रूप में स्थापित करेगा।
Trending Videos


देश की इन बड़ी हस्तियों से रोशन होगा इंदौर
इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ता इंदौर आ रहे हैं। मुख्य वक्ताओं और अतिथियों की सूची में शामिल प्रमुख नाम:
निरंजन हीरानंदानी: संस्थापक एवं अध्यक्ष, हीरानंदानी ग्रुप (जिन्हें प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा)
अमन गुप्ता: सह-संस्थापक, boAt लाइफस्टाइल
गणेश नटराजन: पूर्व CEO, ज़ेंसार टेक्नोलॉजीज़; अध्यक्ष, हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड
रशेश शाह: चेयरमैन, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज
सुहानी शाह: प्रसिद्ध मेंटलिस्ट एवं परफॉर्मिंग आर्टिस्ट
राजीव सिंह: मैनेजिंग डायरेक्टर, बेनक्यू इंडिया
हितेश दोषी: चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, बारी ग्रुप
संजीव रस्तोगी: CEO, GCC, अदानी ग्रुप
प्रशांत देसाई: एमडी, एवरस्टोन ग्रुप; हेल्थ एजुकेटर
मुकुंदन मेनन: मैनेजिंग डायरेक्टर, वोल्टास लिमिटेड
मुरली रंगनाथन: हेड ऑफ फाइनेंस, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स
रेखा सेठी: डायरेक्टर जनरल, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन
हिमांशु राय: चेयरमैन, IMA एवं डायरेक्टर, IIM इंदौर
शरद अग्रवाल: CEO, सिफ़ी डेटा सेंटर
दीपक संघवी: CMD, नाइलॉन’स एंटरप्राइजेज
तुषार जाधव: सह-संस्थापक एवं CEO, मनास्तु स्पेस टेक्नोलॉजीज
आचार्य मनीष जी: संस्थापक एवं CEO, जीना सिखो लाइफकेयर
पद्मा भट्ट: हेड, इनोवेशन एवं डिज़ाइन, हिमालय वेलनेस कंपनी
शशांक अनुमुला: मैनेजिंग डायरेक्टर, कैफ़े नीलूफ़र
अतुल सत्य कौशिक: अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं माइथोलॉजी इंटरप्रेटर
हरजीत खंडूजा: सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (HR), रिलायंस जियो

तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा
यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन इंदौर के प्रबंधन और व्यापारिक वातावरण में नई ऊर्जा फूंकने का काम करेगा। 26 फरवरी 2026 को प्री-कॉन्क्लेव गतिविधियों का आगाज होगा। इसके बाद 27 एवं 28 फरवरी 2026 को मुख्य कॉन्क्लेव होगा, जहां वैचारिक मंथन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चांनी त्रिवेदी (सेक्रेटरी, IMA) ने वक्ताओं का परिचय दिया, जबकि अंश आनंद ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की महत्ता बताई। सौरभ खेमका ने आयोजन की भव्यता पर प्रकाश डाला और श्रेयश डिगे ने स्टार्टअप पहल व प्रतियोगिताओं की जानकारी साझा की। इस दौरान IMA के प्रेसिडेंट नवीन खंडेलवाल एवं एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य अखिलेश खंडेलवाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed