Indore: भाई से पहले आरोपी ने नाबालिग का शव ठिकाने लगाने के लिए दोस्त को किया था काॅल
जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और उसने लालच देकर नाबालिग को बिल्डिंग की छत पर बुलाया, जहां विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच जारी है।
विस्तार
श्रीनगर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी रेहान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और अब उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजे का नशा करने का आदी है। नशे के बाद वह सड़क पर टहल रहा था। तभी उसे नाबालिग बिल्डिंग की तरफ आते दिखाई दिया। उसे रेहान ने मांजा देने के लालच देकर छत पर ले गया और गलत हरकत करने लगा था। विरोध करने पर रेहान ने नाबालिग की हत्या कर दी।
आरोपी रेहान ने हत्या के बाद अपने एक दोस्त को मदद के लिए कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। फिर उसने अपने चचेरे भाई अब्दूल रऊफ उर्फ राजा को कॉल किया, लेकिन उसे नहीं बताया कि उसके हाथों हत्या हो गई है। उसने राजा को कहा कि उसे जरूरी काम है, जल्दी घर आ जाओ। राजा जब फ्लैट पर पहुंचा तो उसे हत्या का पता चला। इसके बाद उसने रेहान की पिटाई भी की, लेकिन वह रोने लगा और मदद करने को कहा। दोनों ने शव को पलंगपेटी में छुपाया। इसके बाद राजा फ्लैट से भाग गया।
चचेरे भाई की तलाश
हत्या में रेहान की मदद करने वाला चेचरा भाई राजा फिलहाल फरार है। वह इंदौर के आसपास ही फरारी काट रहा है। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर उसकी लोकेशन पता की, लेकिन बाद में उसने मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे है। उधर पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपी की मदद परिवार के किन-किन लोगों ने की है। सबूत मिटाने के लिए उन्हें भी आरोपी बनाया जा सकता है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला था सुराग
नाबालिग की हत्या का सुराग पुलिस को अपार्टमेंट के सामने के बंगले में लगे सीसीटीवी फुटेज से मिला था। कैमरे में नाबालिग मल्टी में जाते हुए दिखाई दिया था, लेकिन लौटा नहीं था। इस कारण पुलिस की जांच और परिजन की खोजबीन मल्टी पर ही केंद्रित हो गई थी, लेकिन शव छुपाए जाने के कारण रात तो पता नहीं चला। आरोपी सुबह शव को ठिकाने लगना चाहता था, लेकिन भीड़ होने के कारण वह कुछ नहीं कर सका और दोपहर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कमेंट
कमेंट X