सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Government Holi was burnt in Indore, its fire was used to burn Holika at other places.

Indore Holi 2026: इंदौर में जली सरकारी होली, उसकी अग्नि से दूसरे स्थानों पर होलिका दहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 02 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

फाल्गुन पूर्णिमा पर इंदौर में सोमवार को सरकारी होली का दहन शाम को हुआ। उसके अंगारे से शहर के दूसरे स्थानों पर होलिका दहन हुए। शहर में पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन के आयोजन किए गए।

Indore: Government Holi was burnt in Indore, its fire was used to burn Holika at other places.
सरकारी होलिका का दहन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर ही ज्यादातर स्थानों पर होलिका दहन हुए। चंद्र ग्रहण और भद्रा के साये के बीच पहली सरकारी होली शाम को ठीक सात बजे जली। 300 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए सरकारी होली का दहन 1100 कंडों के साथ किया गया। यहां की अग्नि से आसपास के क्षेत्रों की होली जलाई गई।

Trending Videos

 

शाम छह बजे से ही राजवाड़ा पर लोग जुटने लगे थे। होली जलने के बाद उन्होंने ऊंबी अंगारों पर सेंकी और जलती होली की परिक्रमा की। होलिका को राजपरिवार के लोगों द्वारा वस्त्र अर्पित किए गए और गोकाष्ट से होलिका दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार शाम 5.45 बजे से पूर्णिमा शुरू हो गई, जो तीन मार्च को शाम पांच बजे तक रहेगी। मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3.21 से शाम 6.47 बजे तक रहेगा। इसका सूतक काल नौ घंटे पहले सुबह 6.21 बजे से लगेगा, जो ग्रहण समाप्त होने तक यानी शाम 6.47 बजे तक रहेगा। इस कारण जिन परिवारों में किसी सदस्य की मृत्यु हुई है। उनके वहां रिश्तेदार व परिजन 4 मार्च को रंग डालने जाएंगे। इसके अलावा अन्य पूजा के कार्य भी मंगलवार को नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें- सबसे पहले बाबा महाकाल के आंगन में होलिका दहन, भक्तों ने लगाए जयकारे, उड़ाया गुलाल

राजा के परिजनों ने होली पर जलाया सोनम की शादी का जोड़ा
शिलांग ले जाकर अपने पति की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी जिस शादी का जोड़ा पहनकर अपने पति राजा रघुवंशी के साथ ससुराल आई थी। उसे राजा के परिवार ने होलिका दहन के साथ जला दिया। उनका कहना है कि उसकी शादी का जोड़ा हमारे लिए बुरी याद की तरह था। सोनम ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया। हम सोनम की कोई याद रखना नहीं चाहते हैं।

अन्य स्थानों पर भी हुए होलिका दहन
संस्था पौरुष द्वारा महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड पुष्प विहार कॉलोनी इन्दौर में मॉडर्न कलयुगी होलिकाओं का दहन किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी होलिका दहन हुए। कई व्यापारी संगठनों ने भी होलिका को काफी सजाकर रखा था और उनका दहन कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed