सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Guests at the felicitation ceremony of Abhyas Mandal said – women are creators, they cannot be weak

Indore News: अभ्यास मंडल ने महिला शक्ति को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि बोलीं- महिलाएं सृजनकर्ता हैं, कमजोर नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 09 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

 अभ्यास मंडल ने महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया।  मुख्य अतिथि पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बननाा होगा। 

Indore: Guests at the felicitation ceremony of Abhyas Mandal said – women are creators, they cannot be weak
नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिला दिवस के मौके पर शहर के अभ्यास मंडल में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें नारी शक्ति अवार्ड 2026 से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Trending Videos


प्रीति अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं सृजनकर्ता हैं, इसलिए वे कभी कमजोर नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने कई चुनौतियां हैं और उनसे लड़ने के लिए हमें सक्षम बनना होगा। सबसे जरूरी है कि महिलाओं को स्वयं पर विश्वास हो। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सफलता में पुरुषों का सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है। बेटी के लिए पिता, पत्नी के लिए पति और बहन के लिए भाई का सहयोग रहे तो वह हर मुकाम पर सफल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकार नहीं, बल्कि समाज का निर्माण करती हैं। इसलिए हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे केवल रील की दुनिया तक सीमित न रहें, बल्कि अच्छे समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें: T-20 Wrld Cup Final: भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम बोले- हमारे खिलाड़ी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं

कार्यक्रम की शुरुआत में अभ्यास मंडल की ओर से स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ. माला सिंह ठाकुर ने बताया कि अभ्यास मंडल पिछले कई वर्षों से साहित्य, समाज और संस्कृति से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना फैलाने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर डॉ. अनामिका जैन, माधुरी मोयदे, प्रियंका पांडे, कल्पना रमन और सुश्री फाएजा अली को नारी शक्ति अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने उद्बोधन में एक स्वर से कहा कि महिला होना सौभाग्य की बात है। यह किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यदि नारी को स्वयं पर विश्वास हो तो वह समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय देते हुए आगे बढ़ सकती है और हर चुनौती को पार कर सकती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ग्रीष्मा त्रिवेदी ने किया, जबकि मनीषा गौर ने आभार माना।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed