सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Municipal Corporation's budget on Tuesday, focus on cleanliness, roads and old projects

Indore: नगर निगम का बजट मंगलवार को, सफाई, सड़क और पुराने प्रोजेक्टों पर फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 06 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम परिषद का बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है, जिसमें इस बार न तो शहरवासियों पर नए करों का बोझ डाला जाएगा और न ही बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। सीमित संसाधनों के बीच निगम का फोकस पुराने प्रोजेक्टों को पूरा करने पर रहेगा। 

Indore: Municipal Corporation's budget on Tuesday, focus on cleanliness, roads and old projects
इंदौर शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम परिषद का बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है। इस बार बजट में शहरवासियों पर नए करों का बोझ नहीं डाला जाएगा, लेकिन कोई बड़ी घोषणाएं भी नहीं होंगी। भाजपा की निगम परिषद का फोकस पुराने प्रोजेक्टों, सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की 29 सड़कों पर रहेगा। इस बार बजट का आंकड़ा भी पिछले बजट के आसपास ही रहने की संभावना है। निगम की मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए बड़े नए प्रोजेक्ट्स की उम्मीद कम ही है।
Trending Videos


भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड के संदर्भ में वार्डों में पानी की जांच के लिए लैब शुरू करने की योजना निगम ने बनाई है, जिसकी घोषणा बजट में हो सकती है। इसके अलावा नर्मदा के चतुर्थ चरण और मास्टर प्लान की 29 सड़कों के निर्माण के लिए बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। साथ ही 29 गांवों में नर्मदा जल आपूर्ति और सीवरेज लाइन बिछाने के लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्मदा चतुर्थ चरण के कार्य का भूमिपूजन हो चुका है। निगम का लक्ष्य है कि अगले नगरीय निकाय चुनाव से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाए। इस बार के बजट में चौथे चरण के तहत शहर में वितरण नेटवर्क बिछाने की योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नगर निगम के अधिकांश प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली राशि पर निर्भर हैं। मंगलवार को बजट पेश करने के बाद महापौर इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। इसके बाद बुधवार को बजट पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया जा सकता है।

विपक्षी पार्षद दल ने भी बजट को लेकर निगम परिषद को घेरने की तैयारी की है। उनका कहना है कि पिछले बजट में भाजपा परिषद द्वारा की गई कई घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर पाईं। इस बार बजट में पुराने प्रोजेक्टों को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर रहेगा। अगले वर्ष का बजट नगर निगम चुनाव से पहले का होगा, जिसमें बड़ी घोषणाएं किए जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed