फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में भीषण आग, दूर से दिख रही लपटें, कॉरपोरेट बिल्डिंग को लिया चपेट में

Sun, 14 Apr 2024 08:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

दोपहर में लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
indore news aag fire accident building
दूर से दिख रही लपटें। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में मल्हार माल के पास टावर 61 बिल्डिंग में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि दूर से ही लपटें नजर आ रही हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही है। फायर ब्रिगेड ने आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली करवा लिया है। बताया जा रहा है कि आग टावर 61 बिल्डिंग में टाप फ्लोर पर मौजूद एक कैफे में लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी में रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आ रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बिल्डिंग में 50 से अधिक आफिस, कई बड़े रेस्टोरेंट, बार और कैफे थे। यह सभी जलकर पूरी तरह से खाक हो गए हैं। 


 
indore news aag fire accident building
विधायक रमेश मेंदोला पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आग बढ़ती जा रही
आग बढ़ती जा रही है क्योंकि टाप फ्लोर तक पानी नहीं जा पा रहा है। आग ने नीचे के कुछ फ्लोर भी चपेट में ले लिए हैं। सीढ़ियों पर और अन्य रास्तों पर धुआं भरा है और पानी को ऊपर तक पहुंचाने का कोई रास्ता फायर ब्रिगेड को नहीं मिल रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मशीनों से पानी को ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। 

सामने वाली बिल्डिंग में भी आग लगी
टावर 61 की सामने वाली पट्टी में बिल्डिंग सफायर ट्विंस में भी आग लग गई है, हालांकि यहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण एबी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। पहले C21 मॉल से पाइप लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन बिल्डिंग के टॉप फ्लोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गई। बिल्डिंग में नीचे बंधन बैंक है। आग के कारण लोटस चौराहे से विजय नगर की तरफ जाना वाला ट्रैफिक बंद हो गया है। ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ रही है। 
indore news aag fire accident building
प्रेशर पंप से बिल्डिंग के ऊपर तक पानी पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रविवार होने से टला बड़ा हादसा
रविवार होने की वजह से यहां पर बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि अभी पुलिस ने नुकसान या किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी है लेकिन रविवार की वजह से बिल्डिंग के सभी कार्यालय बंद थे। 

जांच अभियान चलाएंगे
एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा इंदौर में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। फायर सेफ्टी विषय पर प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। इंदौर की बिल्डिंगों की जांच भी की जाएगी। यहां पर आग बुझाने के पर्याप्त साधनों को भी जांचा जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed