सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Congress to protest at Rajwada over water crisis, demands Mayor resignation

Indore News: पानी के लिए तरसा इंदौर, आज राजबाड़ा पर फूटेगा जनता का गुस्सा, महापौर का मांगेंगे इस्तीफा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 26 May 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर शहर में गहराते जल संकट को लेकर राजनीति गरमा गई है। पानी की किल्लत से परेशान जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस आज यानी 26 मई को शाम 5 बजे राजबाड़ा पर बड़ा धरना प्रदर्शन करने जा रही है। 

Indore news Congress to protest at Rajwada over water crisis, demands Mayor resignation
पालदा नाका पर हेड पंप पर लिखा है पानी पीने योग्य नहीं है, लेकिन लोग मजबूरी में पानी भर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर में लगातार आ रही पानी की गंभीर समस्या से आम जनता बेहद परेशान है। भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए लोगों को सुबह से ही यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे टैंकरों से भी लोगों के घरों में पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। शहर की कई कॉलोनियां, मोहल्ले और बस्तियां ऐसी हैं जहां लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।


निष्क्रियता के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, आज महाआंदोलन
इन सभी जनसमस्याओं को देखते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बार फिर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक राजबाड़ा ऐतिहासिक स्थल पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शहर में जल संकट को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है और कांग्रेस इस मुद्दे पर बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है। इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस सीधे तौर पर शहर के प्रथम नागरिक को घेरने की रणनीति तैयार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में महापौर से मांगेंगे इस्तीफा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को शाम 5 बजे से राजबाड़ा पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के कई अन्य दिग्गज नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। चौकसे ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से सीधे महापौर के इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे शहर में पानी के लिए त्राहिमाम मचाने वाले इंदौर के निष्क्रिय और लापरवाह महापौर को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos


मटका फोड़ आंदोलन की रूपरेखा तैयार, राजबाड़ा से नगर निगम तक कूच
इस बड़े स्तर के धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राजबाड़ा पर पहले धरना प्रदर्शन और नेताओं के भाषण होंगे। इसके बाद कांग्रेसजन राजबाड़ा से पैदल मार्च करते हुए नगर निगम मुख्यालय तक जाएंगे। वहां पर नगर निगम प्रशासन की कुंभकर्णी नींद उड़ाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से मटके फोड़े जाएंगे। इस मटका फोड़ आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed