सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Life imprisonment for three people including a transgender person in the murder of a real estate

Indore News: रियल इस्टेट कंपनी के डायरेक्टर की हत्या में किन्नर सहित तीन को उम्रकैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 25 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्टर देवांशु मिश्रा हत्याकांड में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने किन्नर जोया समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Indore News: Life imprisonment for three people including a transgender person in the murder of a real estate
इंदौर कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्टर की हत्या के जुर्म में कोर्ट ने तीन लोगों को दोषी माना है। इनमें किन्नर जोया भी शामिल है। इस हत्याकांड को तीनों ने पांच साल पहले अंजाम दिया था। पार्टी से अपने दोस्त के साथ लौट रहे सेल्स डायरेक्टर देवांशु मिश्रा को रोककर जोया ने अश्लील प्रस्ताव रखे थे। इनकार करने पर जोया के दोस्त अल्लू और आलिम ने गले से सोने की चेन छीन ली थी।


 

विरोध करने पर आरोपियों ने देवांशु पर चाकू से वार कर दिए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तब यह हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था और इस तरह की वारदातों के कारण इंदौर में नाइट कल्चर बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कोर्ट ने हत्या के मामले में तीनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और लूट के मामले में सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीनों आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट ने इस अपराध को जघन्य माना और उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Trending Videos


इस केस में 14 गवाहों के बयान हुए, जिनमें देवांशु का दोस्त, डॉक्टर व अन्य लोग शामिल थे। पुख्ता सबूतों और गवाहों के कारण तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। आरोपियों के पास से देवांशु के गले से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद की गई थी, उसे भी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। आरोपियों ने देवांशु और उसके दोस्त सतीश के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद देवांशुु अपने रुम पर जाकर सो गया था। सुबह जब दोस्त घर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed