{"_id":"69a31afbf17b6d530202cc3b","slug":"indore-news-former-mlas-sanjay-shukla-and-vishal-patel-stranded-in-dubai-amid-iran-israel-conflict-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War: ईरान-इस्राइल जंग के बीच दुबई में थमा हवाई यातायात, इंदौर के पूर्व विधायक और कारोबारी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran War: ईरान-इस्राइल जंग के बीच दुबई में थमा हवाई यातायात, इंदौर के पूर्व विधायक और कारोबारी फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के मध्य छिड़े सैन्य संघर्ष के कारण खाड़ी देशों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते दुबई में एक शादी समारोह में गए इंदौर के कई प्रभावशाली लोग फंस गए हैं।
इंदौर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच शनिवार से शुरू हुए सैन्य संघर्ष का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दिखने लगा है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण कई उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं, जिससे दुबई का हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस स्थिति के बीच इंदौर के दो पूर्व विधायकों सहित शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों और बिल्डरों के वहां फंसने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही वापस इंदौर आ जाएंगे।
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे इंदौर के ये नागरिक
इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और पूर्व विधायक विशाल पटेल वर्तमान में दुबई में मौजूद हैं। उनके साथ प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल जैसे बड़े नाम भी वहां गए हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह सभी इंदौर से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दुबई की यात्रा पर थे। युद्ध जैसी स्थितियों के कारण विमानों की आवाजाही पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
शारजाह से वापसी की उम्मीद
इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि दुबई में वर्तमान में हालात सामान्य हैं और सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ उड़ानें रद्द हुई हैं, लेकिन उनकी वापसी शारजाह से होनी है। फिलहाल शारजाह हवाई अड्डे से उनकी फ्लाइट के निरस्त होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
रविवार को स्पष्ट होगी स्थिति
संजय शुक्ला के मुताबिक, वे और उनके साथी पूरी तरह सुरक्षित हैं और शादी के कार्यक्रमों में ही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रविवार को शारजाह से उनकी निर्धारित फ्लाइट समय पर उड़ान भरेगी और वे इंदौर लौट सकेंगे। हालांकि, क्षेत्र में जिस तरह से लगातार उड़ानें रद्द हो रही हैं, उससे समय पर वापसी को लेकर संशय बना हुआ है। वास्तविक स्थिति रविवार को ही स्पष्ट हो पाएगी।
परिजन बोले लगातार आ रहे फोन, हमें चिंता
अमर उजाला से बातचीत में रिया छाबड़ा ने बताया कि लगातार फोन आ रहे हैं और हमें भी चिंता हो रही है। रिया के पिता पिंटू छाबड़ा भी दुबई में ही हैं। रिया ने कहा कि वे एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पर गए थे लेकिन अभी वहां फंस गए हैं। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही इंदौर आ जाएंगे। रिया ने कहा कि वहां पर सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन चिंता होना लाजमी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X