{"_id":"696c67b668907d65a40db088","slug":"indore-news-india-vs-new-zealand-odi-match-at-holkar-stadium-2026-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: भारत न्यूजीलैंड मैच के खास फैंस, किसी ने पोर्ट्रेट बनाया तो कोई 500 किमी बाइक चलाकर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भारत न्यूजीलैंड मैच के खास फैंस, किसी ने पोर्ट्रेट बनाया तो कोई 500 किमी बाइक चलाकर आया
Sun, 18 Jan 2026 03:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:15 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है। शहर में भारी सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
दर्शकों के अनोखे अंदाज
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के होलकर स्टेडियम में हो रहे भारत और न्यूजीलैंड के मैच में फैंस के भी खास अंदाज देखने को मिले। कोई चहेते खिलाड़ियां का पोर्ट्रेट बनाकर लाया तो किसी ने 500 किमी बाइक चलाकर मैच देखने की चाहत पूरी की। सुबह से ही फैंस होलकर स्टेडियम में जुटने लगे और चहेते खिलाड़ियों की एक झलक के लिए घंटों खड़े रहे।
नागपुर से 500 किमी बाइक से आए सचिन ठाकुर और केशव ने बनाया पोर्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
यह भी पढ़ें...
Indore News: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच कल, ड्रोन के साथ पतंगबाजी भी प्रतिबंधित, ब्लैक टिकट ने खाली करवाए बैंक खाते
पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया
हाई-प्रोफाइल मुकाबले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंदौर पुलिस ने शहर के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। आज सुबह 10 बजे से ही प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत हुकुमचंद घंटाघर से आने वाले दर्शक पैदल मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि पंचम की फेल से आने वाले लोगों का प्रवेश जंजीरवाला चौराहे से होगा। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के भीतर ले जाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी साझा की है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। स्टेडियम में पानी की बोतल, कैमरा और हैंडबैग ले जाने के लिए मना किया गया है।
सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम मैदान पर सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। यद्यपि भारत को दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन होलकर स्टेडियम का अजेय रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। आंकड़ों के अनुसार, भारत ने यहां साल 2006 से लेकर अब तक जितने भी मैच खेले हैं, उन सभी में विपक्षी टीमों को धूल चटाई है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मैदान पर अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए सीरीज की ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।
बल्लेबाजों के अनुकूल होलकर की पिच और बाउंड्री
इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच अपनी हाई-स्कोरिंग प्रकृति के लिए जानी जाती है। यहां काली मिट्टी का उपयोग कर पिच तैयार की गई है, जो शुरुआत में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में काफी मदद प्रदान करती है। हालांकि, खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी यहां टर्न मिलने की संभावना जताई गई है। मैदान के आकार की बात करें तो इंदौर की बाउंड्री अन्य अंतरराष्ट्रीय मैदानों की तुलना में छोटी मानी जाती है, जहां साइड बाउंड्री लगभग 65 यार्ड और सामने की बाउंड्री 70 यार्ड की है। ऐसे में दर्शकों को यहां एक बार फिर चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।