सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Laborer murdered in Indore, body found in field, head crushed with stones

Indore News:इंदौर में मजदूर की हत्या, मैदान में मिला शव, पत्थरों से सिर कुचला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 17 Apr 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र के एक खाली मैदान में कुछ लोगों ने एक मजदूर की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस हत्याकांड का पता लगा रही है। अभी मृतक की जानकारी भी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

Indore News: Laborer murdered in Indore, body found in field, head crushed with stones
इंदौर में फिर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 स्थित एक खाली मैदान में एक मजदूर का शव मिला है। मृतक का चेहरा नुकीले पत्थरों से कुचला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में मजदूर और आरोपियों के बीच विवाद हुआ होगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही हत्यारों का कुछ पता चल पाया है। 

Trending Videos

 

शुक्रवार सुबह रहवासियों ने मैदान में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खाली मैदान में अक्सर असामाजिक तत्व और नशेड़ी आकर बैठते हैं, और यहां पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। पुलिस मैदान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सके, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। आसपास की बस्ती में जाकर गुमशुदा लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक के बारे में कुछ पता चल सके। 


मृतक की जेब से भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। आशंका है कि हत्या करने वालों ने उसकी जेब से पैसे, मोबाइल या अन्य सामान भी निकाल लिया होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।गौरतलब है कि इससे पहले आजाद नगर क्षेत्र में भी एक युवक का शव खाली मैदान में मिला था, और उस हत्या के मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed