सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news MPPSC State Eligibility Test SET 2025 scheduled centers

MPPSC: सेट परीक्षा के लिए इंदौर में 100 केंद्र तैयार, परीक्षार्थियों के लिए ये चीजें पूरी तरह बैन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 25 Feb 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 1 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के लिए इंदौर में 100 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 38,144 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Indore news MPPSC State Eligibility Test SET 2025 scheduled centers
संभागायुक्त कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आगामी 01 मार्च को शहर के विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन पद्धति से किया जाएगा। इंदौर जिले के कुल 100 परीक्षा केंद्रों पर यह महत्वपूर्ण परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें शासकीय और अशासकीय स्कूलों व कॉलेजों को शामिल किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में कुल 38 हजार 144 परीक्षार्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके सुचारू संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें...
Indore News: आईडीए ने बदली शर्तें, अब हाईटेक एजेंसी संभालेगी शहर का नया आईएसबीटी
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागायुक्त कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा बैठक
परीक्षा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संभागायुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त राजस्व एवं प्रभारी परीक्षा अधिकारी सपना एम. लोवंशी ने इस दौरान परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य पात्रता परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। ओएमआर शीट का वितरण परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व किया जाएगा, जबकि प्रश्न पत्र पुस्तिका का वितरण ठीक 11.55 बजे होगा। सभी पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक परीक्षार्थी को उसके लिए निर्धारित सेट ही प्राप्त हो।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सामग्री
बैठक में स्पष्ट किया गया कि परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, गोले बनाने के लिए निर्धारित स्याही का पेन और स्वयं का एक फोटो लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपने साथ पानी की पारदर्शी बोतल और प्रवेश पत्र में निर्देशित अन्य आवश्यक सामग्री ले जा सकेंगे। केंद्रों पर पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा पूर्व तलाशी की प्रक्रिया भी पूरी मुस्तैदी के साथ की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर कड़े नियम, कई चीजें बैन
अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन रखना सभी के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए भी जूते-मोजे पहनकर प्रवेश करना वर्जित किया गया है। इसके अलावा पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, क्लेचर, घड़ी, मैटेलिक सामान, कैलकुलेटर और ब्लूटूथ जैसे उपकरण भी प्रतिबंधित रहेंगे। चाबी, लाइटर, माचिस और ब्लेड जैसी वस्तुएं ले जाना भी मना है। केंद्रों पर इन प्रतिबंधित सामग्रियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षार्थी निश्चिंत होकर परीक्षा दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed