सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Rural wrestler Ayush Jha wins international gold medal at South Asian Combat Championship in Nepal

Indore News: गांव के युवा ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, खेल नीति का प्रोत्साहन बना संजीवनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 26 Feb 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर जिले के काली बिलौद गांव के पहलवान आयुष झा ने नेपाल में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है।

Indore news Rural wrestler Ayush Jha wins international gold medal at South Asian Combat Championship in Nepal
आयुष झा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर जिले के काली बिलौद ग्राम के रहने वाले युवा पहलवान आयुष झा ने खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। आयुष की इस सफलता ने न केवल इंदौर जिले का बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचे आयुष की जीत क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें...
Indore News: आईडीए ने बदली शर्तें, अब हाईटेक एजेंसी संभालेगी शहर का नया आईएसबीटी
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल नीतियों से मिला प्रोत्साहन
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी प्रोत्साहन नीति के चलते खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे वे वैश्विक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 

जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी वित्तीय सहायता
आयुष झा की इस यात्रा में इंदौर जिला प्रशासन की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष पहल पर आयुष को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई थी। इस वित्तीय सहयोग ने खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया और उन्हें बिना किसी बाधा के अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर दिया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद आयुष ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं 
सफलता के पश्चात कलेक्टर शिवम वर्मा ने आयुष झा का मुंह मीठा कराकर उन्हें इस शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि ग्रामीण अंचल का एक युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। कलेक्टर ने विश्वास जताया कि इंदौर की खेल प्रतिभाएं इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के झंडे गाड़ती रहेंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed