सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now the Eastern Bypass is also being opposed, farmers protested half-naked at the Collector's off

Indore News: अब पूर्वी बायपास का भी विरोध, किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पर अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Feb 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

महू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों भी बायपास के विरोध में आ गए है। सर्वे शुरू होने पर ही उन्होंने पूर्वी बायपास का मोर्चा खोल लिया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। 

Indore News: Now the Eastern Bypass is also being opposed, farmers protested half-naked at the Collector's off
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौर के कलेक्टर कार्यालय में गुरुवार को महू आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। वे पूर्वी बायपास के विरोध में यह प्रदर्शन कर रहे थे।  किसानों का कहना है कि सड़क के लिए खेती की उपजाऊ जमीन किसानों से ली जा रही है और बदले में पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। किसान अपने साथ तख्तियां भी लेकर आए थे। जिन पर लिखा था किसानों से उपजाऊ जमीन मत छीनों। खेती ही हमारा रोजगार है। किसानों को मत सताओ। 
Trending Videos


महू के अलावा पिवडाय, कंपेल,जोशी गुराडिया सहित 30 से ज्यादा क्षेत्रों के सैकड़ों किसान प्रदर्शन में शामिल हुए। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पूर्वी बायपास का सर्वे शुरू कर दिया है, जबकि पश्चिम के बायपास को भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए दस से ज्यादा गांव में जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। शहर में बाईपास की एक नई रिंग आने वाले वर्षों में तैयार होगी लेकिन इस बाईपास के लिए वे किस तैयार नहीं है जिनकी जमीन सड़क के लिए ली जा रही है।

उनका कहना है कि बाईपास को कम उपजाऊ या बंजर जमीन वाले हिस्से में बनाना चाहिए। प्राधिकरण 70 किलोमीटर लंबा बायपास बना रहा है, जो महू से मांगलिया गांव के आगे बनेगा। इसके अलावा पूर्व में एक और बायपास बनाया जा रहा है। बीस साल पहले राऊ से देवास तक बायपास का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed