{"_id":"6a58f85aac106137e4053b49","slug":"indore-news-police-influencers-campaign-against-drug-addiction-awareness-rally-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के 200 से ज्यादा इन्फ्लूएंसर्स पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे, वजह थी बेहद खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के 200 से ज्यादा इन्फ्लूएंसर्स पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे, वजह थी बेहद खास
Thu, 16 Jul 2026 08:57 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:57 PM IST
सार
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ चलाए जा रहे नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स के साथ एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने रैली को रवाना किया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ जारी अभियान को अब सोशल मीडिया का भी बड़ा सहारा मिल गया है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष सेमिनार और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में शहर के तमाम बड़े मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ अलख जगाना और लोगों को इसके घातक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।
जन-जन तक अभियान पहुंचाने की अपील
इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की मुख्य उपस्थिति में इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय आर के सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन दो अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम राजेश डंडोतिया सहित 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ती ड्रग्स की लत और उससे प्रभावित होते युवा वर्ग पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे से बचाव का एकमात्र और सबसे असरदार जरिया जन-जागरूकता ही है। इस कार्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मीडिया की पहुंच सबसे ज्यादा है, इसलिए वे अपनी ताकत का उपयोग कर इस संदेश को हर घर तक पहुंचाएं।
यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर-अबूधाबी हवाई सेवा-पहले ही दिन खाली रही 100 सीटें, लौटते समय 160 यात्रियों की बुकिंग
विज्ञापन
नशे के खिलाफ ली गई सामूहिक शपथ
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर और उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ-साथ वहां मौजूद इन्फ्लूएंजर्स और मीडियाकर्मियों ने नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ ग्रहण की। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं हर प्रकार की नशीली वस्तुओं से दूरी बनाकर रखेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इसी कड़ी में एक सामाजिक संस्था के विशेष बच्चों ने अपनी बनाई खूबसूरत पेंटिंग्स और प्रेरक स्लोगन के जरिए सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया, जिसकी पुलिस कमिश्नर ने सराहना की।
पलासिया चौराहे तक निकाली गई जागरूकता रैली
इस सफल कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश डंडोतिया द्वारा किया गया। उन्होंने नशे से दूरी 2.0 अभियान की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने रखी और इसके घातक परिणामों के साथ बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। सेमिनार के समापन के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय से लेकर पलासिया चौराहे तक एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और इन्फ्लूएंजर्स ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां, पोस्टर और पेम्प्लेट्स लेकर राहगीरों को नशे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।