फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police take a tough stance against Nana Patwari, brother of State Congress President Jitu Patwari

Indore News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आया, तीन मोबाइल जब्त

Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले की जांच के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के तीन मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों से उनके संबंधों की जानकारी जुटाई गई। मोबाइल में मिले कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लीकेशन की पुलिस गहन जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police take a tough stance against Nana Patwari, brother of State Congress President Jitu Patwari
nana

विस्तार

इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर पुलिस का शिकंजा धीरे-धीरे कसता नजर आ रहा है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नाना पटवारी के तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच अब गैंबलिंग एक्ट के तहत भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, राजेंद्र नगर पुलिस ने हाल ही में ड्रग्स तस्करी के मामले में संजय कौशल और इरफान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नाना पटवारी और उनके दोस्त मानव गंगवानी का नाम सामने आने पर दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच ड्रग्स तस्करी से जुड़ी थी, लेकिन जांच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े इनपुट भी मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहडोल में अजब मामला: भतीजे की डिग्री पर चाचा बना डॉक्टर, तीन जिलों में करता रहा सरकारी नौकरी; ऐसे खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने संजय कौशल, दिनेश श्रीवास्तव, मनीष और प्रीतेश त्रिपाठी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट, सट्टा एक्ट, ऑनलाइन सट्टेबाजी, आईटी एक्ट तथा संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने नाना पटवारी को तीसरी बार नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से उनकी पहचान, आपसी संबंध और संपर्क के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने नाना पटवारी के तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कुछ एप्लीकेशन मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रही है और पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल में जुटी है। हालांकि, जांच अभी जारी है और पुलिस ने मामले में कोई अंतिम निष्कर्ष घोषित नहीं किया है।

 

 

nana

पुलिस के साथ नाना पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed