{"_id":"6a7b19d1d94e45afe503894e","slug":"indore-news-police-searching-for-indore-engineer-missing-in-the-hills-of-bengaluru-he-had-gone-trekking-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बेंगलुरु की पहाड़ी में लापता इंदौर के इंजीनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, ट्रेकिंग के लिए गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बेंगलुरु की पहाड़ी में लापता इंदौर के इंजीनियर का अब तक कोई सुराग नहीं, ट्रेकिंग के लिए गया था
Tue, 11 Aug 2026 06:17 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:17 PM IST
सार
बेंगलुरु में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए इंदौर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अद्वैत का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। तलाशी अभियान में उसकी बाइक, बैग और स्वेटर बरामद हुए हैं। पुलिस हादसे के साथ आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदौर का अद्वैत चार दिन से लापता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में लापता हुए इंदौर के इंजीनियर का पता पुलिस चार दिन बाद भी नहीं लगा पाई। तलाशी अभियान के दौरान उसका बैग और स्वेटर मिला है, लेकिन अद्वैत का कोई पता नहीं चला है। लापता होने से पहले उसने अपनी मंगेतर से बात की थी। तब उसने ट्रेकिंग की जानकारी दी थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। दूसरे दिन तक उससे संपर्क न होने पर पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ट्रेकिंग के लिए वह किराए की बाइक लेकर गया था। उसकी बाइक भी मौके पर ही मिली है। पुलिस हादसा या आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। दरअसल, उसके लापता होने के बाद पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली। लैपटॉप में उसने मौत से जुड़े वीडियो एआई पर देखे थे। इसका पता एआई की हिस्ट्री से हुआ। वह अकेला गया था। परिजन व मंगेतर ने किसी भी तरह की अनबन होने की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- CSP नेहा पच्चीसिया को एक और झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका; प्रशासनिक आदेश में दखल से किया इनकार
विज्ञापन
जिस शांताला पॉइंट पर उसकी आखिरी लोकेशन मिली, वह इलाका ऊंचाई वाला है। बारिश के दिनों में इसका रास्ता और खतरनाक हो जाता है और हादसे का अंदेशा बना रहता है। पुलिस ने उसकी मंगेतर से भी पूछा कि आखिरी बार उसने क्या-क्या बातें की थीं।
अद्वैत सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बेंगलुरु की कंपनी में काम करता है। ट्रेकिंग पर जाते समय वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ, लेकिन उसका व्यवहार सामान्य था।पुलिस ने उसे खोजने के लिए खोजी श्वान और ड्रोन की मदद ली है, लगातार बारिश होन के कारण भी खोज अभियान प्रभावित हो रहा है।
