सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Saints and cow protectors gau mata rally slaughter ban protest

Indore News: गौरक्षकों ने निकाली रैली, गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 27 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर समेत मप्र के कई जिलों में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संतों और गौरक्षकों ने रैली निकाली। संतों ने गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने और स्लॉटर हाउस बंद करने की मांग की। 

Indore News Saints and cow protectors gau mata rally slaughter ban protest
रैली में बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग को लेकर इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बड़ा आंदोलन देखने को मिला। सोमवार को संतों और गौरक्षकों ने इंदौर के साथ धार, देवास, महू, रतलाम, खंडवा, झाबुआ, आलीराजपुर, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर समेत मध्यप्रदेश के कई अन्य जिलों में आंदोलन किया। अलग अलग जिलों में विशाल समूह के रूप में कलेक्टर कार्यालयों में पहुंचकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। इस अभियान को गो सम्मान आह्वान अभियान का नाम दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाना और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। 
Trending Videos


इंदौर में धोबीघाट मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली
आंदोलन की शुरुआत धोबीघाट मैदान से हुई जहां बड़ी संख्या में संत और गौ-भक्त एकत्र हुए। यहां से एक विशाल रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर गौ संरक्षण से जुड़ी मांगें लिखी थीं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की थी। प्रशासन ने केवल प्रतिनिधिमंडल को ही अंदर जाकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी। रैली में महिला मंडल भी शामिल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौवंश संरक्षण के लिए एकजुट हुआ समाज
संस्था विश्वम के पदाधिकारियों और प्रमुख समाजसेवियों ने बताया कि आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए धोबीघाट हनुमान चौक पर भारी संख्या में लोग जुटे थे। इस रैली में विभिन्न मठ-मंदिरों के पुजारी और संत-महात्माओं ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने एक सुर में मांग की कि देश में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए जल्द से जल्द सख्त कानून लागू किया जाए।

संवैधानिक दर्जे और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना अब पूरे देश की आवाज बन चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के माध्यम से जनता की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है। संतों का मानना है कि गौमाता का संरक्षण केवल धार्मिक नहीं बल्कि राष्ट्रहित का विषय है।

स्लॉटर हाउस बंद करने और गौ-पालन की अपील
ज्ञापन के दौरान स्लॉटर हाउस बंद करने और जीव हत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संतों ने आम जनता से अपील की है कि जिनके पास पर्याप्त स्थान हो वे गौ-पालन जरूर करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर लोगों को नजदीकी मठ-मंदिरों के संतों से संपर्क करने का सुझाव दिया गया है ताकि मिलकर गौवंश की रक्षा की जा सके। रैली में पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपाल दास जी महाराज, पवनदास महाराज, दादू महाराज सहित अन्य साधु संत सम्मिलित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed