सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Storm and rain disrupt traffic jam monsoon weather update

Indore News: दो दिन की आंधी ने खोल दी पोल, प्री मानसून में ही बह गए निगम के सारे दावे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 03 Jun 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर शहर में पिछले दो दिनों से आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी जोन में विशेष दलों का गठन किया है, जो आपातकालीन व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूरा करेंगे।

Indore news Storm and rain disrupt traffic jam monsoon weather update
आंधी में शहर की सड़कों पर गिरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में पिछले दो दिनों से जारी आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के कारण शहर में बड़े पैमाने पर पेड़ उखड़ गए, जबकि कई जगहों पर टीन-टप्पर, होर्डिंग, पोस्टर और बैनर उड़ गए। इस स्थिति के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिलीं, जिसने प्रशासनिक और नगर निगम के दावों की परीक्षा ली।


दो दिन में ही 40 बड़ी शिकायतें पहुंची
राहत की बात यह रही कि नगर निगम प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाए। निगम के अनुसार, शहर में 40 से अधिक स्थानों से शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की मदद से तुरंत दूर किया गया। सड़कों पर गिरे पेड़ों और मलबे को हटाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल किया गया। सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद अचानक आए अंधड़ और बारिश ने जो उथल-पुथल मचाई थी, वैसी ही स्थिति मंगलवार को भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतियों से निपटने के लिए झोनवार दलों का गठन किया
भविष्य में वर्षा और आंधी-तूफान की चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी जोनों में वर्षाकाल की व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष झोनवार दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक जोन में संबंधित जोनल अधिकारी को इस दल का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को उपदल प्रमुख तथा सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को दल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश
गठित किए गए इन दलों को अपने-अपने क्षेत्रों में मानसून से पहले सभी आवश्यक कार्य समय सीमा में पूरे करने और उनकी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया है कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले शहर के सभी बड़े नालों, नालियों और चेम्बरों की व्यापक सफाई की जाएगी और उनमें जमी गाद को हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर होगा। मुख्य मार्गों पर स्थित जल निकासी वाले चेम्बरों की विशेष सफाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि पानी का भराव न हो।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर
प्रशासन ने शहर की पुलियाओं, जल निकासी पाइप लाइनों और ड्रेनेज नेटवर्क के परीक्षण और सफाई के भी आदेश दिए हैं। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर के उन सभी संवेदनशील और निचले इलाकों की पहचान की जाए, जहां अत्यधिक बारिश या बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका रहती है। इन क्षेत्रों से पानी की त्वरित निकासी की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर वहां रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके अस्थायी ठहराव के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए भी अधिकारियों को समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed