सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The accused who committed theft in Jain temple were caught by the police.

Indore News: जैन मंदिर चोरी कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 13.5 लाख का सामान बरामद; अब तक सात पकड़े गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से भगवान महावीर की अष्टधातु प्रतिमा, चांदी के बर्तन समेत करीब 13.5 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ। पुलिस अब तक सात आरोपियों को पकड़ चुकी है और उनसे पूछताछ जारी है।

The accused who committed theft in Jain temple were caught by the police.
जैन मंदिर में चोरी के मामले में तीन और गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में स्थित एक जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान महावीर की अष्टधातु की प्रतिमा समेत करीब 13.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है। मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि कुछ दिन पहले एरोड्रम थाना क्षेत्र के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित जैन मंदिर को बदमाशों ने निशाना बनाया था। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान की मूर्तियां और अन्य कीमती धार्मिक सामग्री चुराकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने धार रोड क्षेत्र में दबिश देकर लखन मकवाना, दीपक रोहिदास और रामबाबू यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जल्दबाजी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में विहिप नेता की पत्नी को धमकी भरा फोन, कहा- पति को रोक लो, वरना परिवार खत्म कर देंगे
विज्ञापन
Trending Videos


आरोपियों के पास से 15 किलो वजनी अष्टधातु की भगवान महावीर की प्रतिमा, चांदी के बर्तन, कलश, थालियां और अन्य धार्मिक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मंदिर से चोरी हुए सामान का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीताबाई को गिरफ्तार कर चुकी थी। इन्हीं आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस शेष आरोपियों तक पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर से चोरी की गई सबसे कीमती सामग्री इन्हीं तीन आरोपियों के पास छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आशंका है कि ये आरोपी शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed