Indore: इंदौर के सुपर काॅरिडोर पर सड़क हादसा, लहराती हुई कार डिवाइडर से टकराई
इंदौर में मंगलवार रात सुपर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार कार लहराते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोगों को चोटें आईं, कार में सवार दूसरे साथी उन्हें निकट के अस्पताल ले गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में देर रात तेज रफ्तार के कारण हादसे ज्यादा हो रहे हैं। मंगलवार को सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस चौराहा से आगे एक काले रंग की कार लहराती हुई आई और डिवाइडर से टकराकर पलटते-पलटते बची। कार में पांच लोग सवार थे। उनमें से दो लोगों को चोटें आईं।
कार में सवार दूसरे साथी उन्हें निकट के अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर के जिस हिस्से से कार टकराई, उसका कंक्रीट उखड़ गया। कार के बाईं तरफ का हिस्सा टूट गया और टायर भी फूट गया था। जब यह कार टकराई, तब सड़क पर दूसरे वाहन भी थे, लेकिन यह अच्छा हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त कार उनसे नहीं टकराई।
हादसे के बाद कार सड़क पर ही बीच रास्ते में खड़ी रही। इससे यातायात बाधित होता रहा। दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने घटनास्थल के समीप की कंपनी के सुरक्षाकर्मियों से घायलों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दूसरे साथी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। इसके बाद पुलिस जवान घायलों की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। इस बीच क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से एक तरफ हटाया गया।
हादसे के समय सड़क पर सफाईकर्मियों की टीम काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को निकालने में उन्होंने मदद की, क्योंकि कार के गेट नहीं खुल रहे थे। कार में सवार तीन साथियों को ज्यादा चोट नहीं आई थी। उन्होंने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
