सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The civil hospital in the labor area will undergo a trial run, and a minister will inaugurate it this

Indore: श्रमिक क्षेत्र के सिविल अस्पताल का ट्रायल होगा, इस माह मंत्री करेंगे उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

 नंदानगर में 12 करोड़ की लागत से बना पांच मंजिला नया सिविल अस्पताल इसी माह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 50 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ ऑपरेशन और आईसीयू जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Indore: The civil hospital in the labor area will undergo a trial run, and a minister will inaugurate it this
इस अस्पताल का होगा लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंदौर के श्रमिक क्षेत्र में एक और सिविल अस्पताल की सौगात जनता को मिलने जा रही है। पांच मंजिला अस्पताल इसी माह जनता के लिए खोला जाएगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने  अफसरों से कहा है कि पहले अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू करें, स्टाफ नियुक्त करें, उसके बाद उद्घाटन करने आऊंगा। इसे लेकर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला से भी चर्चा की है।

Trending Videos

 

66 साल पुरानी कॉलोनी नंदानगर में आठ करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल तीन माह पहले ही तैयार हो चुका है। इस माह अस्पताल का लोकार्पण होगा। पहले यह अस्पताल प्रसूति अस्पताल था, लेकिन अब पचास बेड के इस अस्पताल में ऑपरेशन भी हो सकेंगे और जांचों की सुविधा भी रहेगी। इस सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइप लाइन के अलावा मेडिकल जांच और इलाज से संबंधित सारे संसाधन जुटा लिए गए हैं। डेढ़ माह पहले सफाई और नर्सिंग स्टाफ भी रख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नंदानगर के इस नए अस्पताल में वह सारी सुविधाएं होंगी जो 50 बेड के सिविल हॉस्पिटल में होती हैं। ऑपरेशन थिएटर और पैथोलॉजी लैब के अलावा आईसीयू बेड भी रहेंगे। अस्पताल में पुरुष और महिला के अलावा बच्चों के अलग-अलग वार्ड होंगे। इस सिविल हॉस्पिटल का वर्चुअली भूमिपूजन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 28 मई 2022 को किया था।

 

इंदौर की पहली श्रमिक कॉलोनी नंदानगर 66 साल से भी ज्यादा पुरानी है। कॉलोनी का लोकार्पण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। तब यहां पर अस्पताल, श्रमिक विद्यापीठ और स्कूल भी बनाए गए थे। उस वक्त प्रसूति अस्पताल भी बना था। पुरानी बिल्डिंग काफी खराब हो चुकी थी, उसे तोड़कर स्वास्थ्य विभाग ने नई बिल्डिंग बनाई और अस्पताल की सुविधाएं भी बढ़ाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed