सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There is no shortage of commercial gas cylinders in Indore at present, Hotel Association has called a

Indore: इंदौर में फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं, होटल एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 10 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध असर अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस किया जाने लगा है। इंदौर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति तो सुचारू है, लेकिन भविष्य की आशंका के चलते उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही अग्रिम बुकिंग ने डिलीवरी का समय बढ़ा दिया है।

Indore: There is no shortage of commercial gas cylinders in Indore at present, Hotel Association has called a
गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इजराइल और अमेरिका में छिड़े युद्ध का असर अब कई प्रदेशों में नजर आ रहा है। इंदौर में फिलहाल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है, लेकिन सिलेंडरों की बुकिंग करने पर डिलीवरी में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है। सिलेंडरों की कालाबाजारी न बढ़े, इस पर नजर रखी जा रही है।

Trending Videos



कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे कई होटलों पर संकट गहरा गया है, हालांकि इंदौर में अभी कमर्शियल गैस सिलेंडर होटल-रेस्त्रां को मिल रहे हैं। इंदौर होटल एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई है। कमेटी होटल को आवश्यक सेवा मानती है या नहीं, इस पर उनके रुख का इंतजार है। जो भी फैसला होगा, हम सरकार के साथ हैं। इंदौर में होटल कारोबारियों ने एक बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अभी गैस सप्लाई में कोई परेशानी नहीं आ रही है। बुकिंग होने पर सप्लाई की जा रही है, लेकिन उपभोक्ता गैस सिलेंडर के नंबर पहले की तुलना में जल्दी लगा रहे हैं। जरूरत न होने पर भी अतिरिक्त सिलेंडर भरकर रख रहे हैं। हम भी नहीं चाहते कि इस कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी हो और आपूर्ति पर प्रभाव पड़े।

 

अभी सप्लाई प्रभावित नहीं इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी का कहना है कि अभी इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर होटल और रेस्त्रां को दिए जा रहे हैं। बुकिंग में कोई समस्या नहीं है, लेकिन यदि कोई फैसला होता है तो सरकार की मदद करेंगे। इंदौर होटल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed