सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: When the Metro project engineer stopped the Poklane driver, he tried to crush him with his claws.

Indore: मेट्रो प्रोजेक्ट के इंजीनियर ने पोकलेन चालक को रोका तो उसने पंजे से कुचलने की कोशिश की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां सुरक्षा को लेकर टोकना एक मेट्रो इंजीनियर को भारी पड़ गया। एक पोकलेन चालक ने  उन पर पोकलेन का पंजा चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

Indore: When the Metro project engineer stopped the Poklane driver, he tried to crush him with his claws.
पंजे से इंजीनियर को कुचलने की कोशिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में अब मामूली विवाद में लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। छोटा बांगड़दा क्षेत्र में एक तालाब खुदाई के दौरान एक पोकलेन चालक गलत तरीके से पंजा चला रहा था। मार्ग से गुजर रहे मेट्रो कंपनी के इंजीनियर आशुतोष ने यह देख पोकलेन के चालक को डांटा तो उसने गलती मानने के बजाय इंजीनियर से हुज्जत करना शुरू कर दी। यही नहीं, उसने पोकलेन के पंजे से इंजीनियर को कुचलने की कोशिश की। जैसे-तैसे इंजीनियर जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos


घटना मंगलवार दोपहर की है। मेट्रो कंपनी के इंजीनियर सड़क से गुजर रहे थे। तभी एक स्कूली वैन से पोकलेन का पंजा टकराते-टकराते बचा। वे गाड़ी से उतरे और पोकलेन चला रहे युवक से कहा कि अभी बच्चों को पोकलेन के पंजे से चोट लग जाती, ठीक से काम करो। यह सुनकर चालक गुस्सा हो गया और कहा कि तुम अपने काम से काम रखो। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चालक ने धमकी दी कि यदि तुझे दबा दूंगा पोकलेन से, कोई बचाने नहीं आएगा। इसके बाद चालक ने पंजा इंजीनियर की तरफ घुमाया। उसकी टक्कर से इंजीनियर नीचे गिर पड़े। फिर चालक ने पंजे से उन्हें दबाने की कोशिश की, लेकिन वे फुर्ती से उठे और जान बचाकर भागे।


इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन लगाकर अपने ऊपर हुए हमले की सूचना दी। आशुतोष ने बताया कि वे कुछ देर वहां खड़े रहे, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं आए। इसके बाद वे लौट गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुस्सैल चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए, ताकि वे दूसरों के लिए परेशानी की वजह न बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed