फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Statement BLOs Are Foundation of Election Commission

MP: 'बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं', इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा?

Sat, 04 Jul 2026 05:23 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 05:23 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ को चुनाव आयोग की आधारशिला बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। एसआईआर अभियान में मध्य प्रदेश के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए बीएलओ से संवाद कर भविष्य की चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Statement BLOs Are Foundation of Election Commission
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी दो दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा के पहले दिन शनिवार को इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देवी अहिल्याबाई होलकर की नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बताया कि वे यहां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से संवाद करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बीएलओ चुनाव आयोग की व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी और आधार स्तंभ हैं। उनके साथ होने वाला संवाद चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन




ज्ञानेश कुमार ने मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में इस कार्य को बेहद प्रभावी ढंग से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारियों और बीएलओ के कार्य पर गर्व है।
विज्ञापन


पढ़ें:  प्रदेश में मानसून का जोर, 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट; इंदौर-हरदा जमकर भीगे
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के दौरान पहले दिन इंदौर में बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ओंकारेश्वर और महेश्वर के लिए रवाना होंगे। रविवार को भी उनके विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित हैं और देर रात वे इंदौर से दिल्ली लौटेंगे।

यह मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ज्ञानेश कुमार का इंदौर का पहला दौरा है। माना जा रहा है कि बीएलओ के साथ होने वाले संवाद में वे एसआईआर अभियान के दौरान आई चुनौतियों, उनके अनुभवों और भविष्य की चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग की आगामी कार्ययोजना और बीएलओ की भूमिका को लेकर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बीएलओ की भूमिका और उपलब्धियों की खुलकर सराहना किए जाने से यह भी माना जा रहा है कि भविष्य में उन्हें चुनाव आयोग की ओर से और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed