जबलपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 14 लाख के वाहन जब्त; लार्डगंज पुलिस की बड़ी सफलता; दो चोर गिरफ्तार
जबलपुर के लार्डगंज थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। 14 लाख कीमत के वाहन जब्त हुए, आरोपी कई इलाकों में चोरी की वारदातें कबूल चुके हैं।
विस्तार
जबलपुर के लार्डगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत 14 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नवल सिंह के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया और विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सूचना और जांच के आधार पर कासिम खान (25) पिता मोहम्मद अतीक खान और फैजान अंसारी उर्फ तोता (23) पिता महमूद अहमद, निवासी मक्का नगर गली हनुमानताल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने लार्डगंज, कोतवाली, ओमती, विजयनगर, घमापुर सहित कटनी जिले में भी वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली।
पढ़ें: हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट संकट पर ब्रेक, 24 लिफ्ट फिर चालू, लेकिन सिस्टम की पोल खुली
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के वाहन बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस जब्त वाहनों के असली मालिकों की पहचान में जुटी है। साथ ही आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई में एसआई राहुल बघेल, रामेश्वर गोस्वामी, राजेश वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कमेंट
कमेंट X