सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A young man died after being burnt in a burning pyre

Jabalpur: सुलगती चिता पर मिला युवक का अधजला शव, खितौला में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के खितौला श्मशान घाट में सुलगती चिता पर 27 वर्षीय युवक शुभम कोल का अधजला शव मिला। वह रात में घर से लापता हुआ था। आत्महत्या या हादसा ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

A young man died after being burnt in a burning pyre
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरण नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट में सुलगती चिता में एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। युवक ने आत्महत्या की या वह किसी हादसे का शिकार हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली जैन परिवार की एक वृद्ध महिला का इलाज के दौरान नागपुर में निधन हो गया था। शनिवार शाम को उनका अंतिम संस्कार हिरण नदी स्थित श्मशान घाट में किया गया। परिजन अंतिम संस्कार के बाद लौट आए थे। रविवार सुबह जब परिजन अस्थियां एकत्र करने श्मशान पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महिला की चिता पर एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: टीकमगढ़ में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से नाराज होकर प्रेमिका टावर पर चढ़ी, चार घंटे समझाने के बाद उतरी नीचे

मृतक की पहचान क्षेत्र निवासी शुभम उर्फ सिब्बू कोल (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रात करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सुबह घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या वह किसी अन्य घटना का शिकार हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुलगती चिता में कूदकर आत्महत्या की आशंका को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed