सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Young man stabbed to death in land dispute.

Jabalpur News: जमीन कब्जा विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में जमीन के छोटे से टुकड़े पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। देर रात हुए विवाद के दौरान आरोपी ने पीछा कर कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Jabalpur News: Young man stabbed to death in land dispute.
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमीनी के छोटे से टुकडे़ पर कब्जे के विवाद पर चाकू से गोदकर युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। अधारताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।
Trending Videos


अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल चौधरी उम्र 26 निवासी हरदौल चौक चौधरी मोहल्ला के घर के पीछे बना मकान तीन साल पहले वीरू चौधरी ने खरीदा था। मकान के बीच छोटे के जमीन के टुकड़ों पर कब्जा पर दोनो के बीच विवाद चल रहा था। जमीन के टुकड़े पर कब्जे की बात पर गत रात 11 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप धारण कर लिया। वीरू ने चाकू से पड़ोसी युवक पर हमला कर दिया। घायल होने के बाद पड़ोसी युवक ने भागने के प्रयास किया तो आरोपी उसके पीछे चाकू लेकर भागा। आरोपी ने धर्मेन्द्र चौधरी के घर के पास उसे पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किये। अनिल रक्त रंजित अवस्था में जमीन पर किया गया और आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में हुई मौतों पर सवालों से बचते हुए निकलीं मंत्री प्रतिमा बागरी, वायरल वीडियो से विधायक हो गईं ट्रोल

घायल को को 108 एंबुलेंस से विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की गिरफतारी नहीं हो पाई है और उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed