सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime: A dispute over dancing to DJ music claims a young man life news in hindi

Jabalpur Crime: डीजे पर नाचने के विवाद ने ली युवक की जान, बरात में चाकू मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मादा में बरात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला हुआ। हालत में भर्ती युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Jabalpur Crime: A dispute over dancing to DJ music claims a young man life news in hindi
पाटन थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मादा में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

पाटन थाने में पदस्थ एसआई जितेंद्र दुबे ने बताया कि जबलपुर के रामपुर निवासी बबलू अहिरवार की बारात ग्राम मादा आई थी। बारात में ग्राम हिनोतिया निवासी सुनील अहिरवार भी शामिल हुआ था। बारात निकलने के दौरान सभी बाराती डीजे पर नाच रहे थे, इसी दौरान नाचने की बात को लेकर सुनील का कुछ युवकों से विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं शहडोल में अवैध कोयला उत्खनन का भंडाफोड़, जेसीबी व ट्रक जब्त; आधा करोड़ की संपत्ति सीज

विवाद बढ़ने पर एक युवक ने सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घायल सुनील को तत्काल पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मांडवा बस्ती, रामपुर का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed