सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Girl Meets Boyfriend on Valentine’s Day, Ends Up Murdered; Lover Among Three Arrested

Jabalpur News: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी से मिलने गई युवती को मिला मौत का तोहफा, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को सिमरिया स्थित खेत से युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवती वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी से मिलने गई थी और विवाद होने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी।

Jabalpur News: Girl Meets Boyfriend on Valentine’s Day, Ends Up Murdered; Lover Among Three Arrested
वैलेंटाइन डे पर प्रेमी से मिलने गई युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने एक युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। वैलेंटाइन-डे पर युवती अपने प्रेमी से मिलने गई तो प्रेमी ने ही उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी प्रेमी तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है।

Trending Videos


जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार रविवार दोपहर को एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया स्थित खेत में युवती की लाश मिली थी। उसके चेहरे व सिर से काफी खून बह रहा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर उसकी शिनाख्ती के प्रयास प्रारंभ कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhar News: साइबर शाखा का पुलिस अधिकारी बन ठगे एक लाख, 24 घण्टे में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज

तिलवारा थाना में तनु चक्रवर्ती उम्र 18 साल 6 माह के लापता होने की रिपोर्ट गढा थाने में दर्ज करवाई गई थी। मृतक की शिनाख्त तनु चक्रवर्ती के रूप में होने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तथा घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि युवती के योगेश गौड उर्फ ईष ठाकुर उम्र 22 से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने तीन दोस्तों के साथ किशोरी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। युवक ने बताया कि वैलेंटाइन-डे दिन तनु उससे मिलने आई थी। इसके पूर्व भी वह उसके साथ घटनास्थल वाले क्षेत्र में कई बार घूमने के लिए ले गया था। वह किशोरी व तीन अन्य दोस्तों के साथ घटनास्थल पहुंचा था। इस दौरान युवती उससे शादी करने दबाव बनाने लगी। इसके कारण दोनों में विवाद हो गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। पुलिस ने प्रेमी योगेश सहित पंकज बर्मन तथा अंकित श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed