सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Teenager murdered by crushing his head

Jabalpur News: स्कूल के पीछे खेत में पड़ी मिली किशोरी की लाश, सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में एक खेत में 16–18 वर्षीय अज्ञात किशोरी की रक्तरंजित लाश मिली। सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या की आशंका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस 103(1) में मामला दर्ज कर पहचान व जांच शुरू की। 

Teenager murdered by crushing his head
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के पाटन थानान्तर्गत ग्राम सिमरिया में किशोरी की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी के सिर में भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है। मृतका की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Trending Videos


पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह के अनुसार रविवार दोपहर को एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया स्थित खेत में किशोरी कर रक्तरंजित लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। अज्ञात किशोरी की उम्र 16 से 18 साल के बीच थी और वह आसमानी रंग का सूट पहने हुए थी। उसके चेहरे व सिर से काफी खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में फैब्रिकेशन व फर्नीचर की फैक्ट्री-गोदाम में भीषण आग, पास की बस्ती करा रहे खाली

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि किशोरी के सिर व चेहरे में भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है। किशोरी के सिर, चेहरे में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाए जाने पर अज्ञात के विरुद्ध 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। किशोरी की शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं और संबंधित थाने में उसकी फोटो भिजवा दी गई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और किशोरी की शिनाख्ती पहली प्राथमिकता है। किशोरी की शिनाख्त होने पर आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है और युवती के संबंध में पूछताछ जारी है।

खेत में किशोरी की रक्तरंजित लाश मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल में एकत्र हो गए थे। इस घटना से ग्रामीण में दहशत का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed