{"_id":"6a0c8b2ce2add6ed900010cd","slug":"the-complaint-in-the-cm-helpline-reached-the-jharkhand-police-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4301505-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में अनोखा मामला: गाली जबलपुर में दी, लोकेशन झारखंड में मिली; अब पुलिस करेगी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में अनोखा मामला: गाली जबलपुर में दी, लोकेशन झारखंड में मिली; अब पुलिस करेगी मामले की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नगर निगम कर्मचारी पर शिकायतकर्ता को फोन कर गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 351 के तहत मामला दर्ज कर केस डायरी झारखंड भेज दी है।
जबलपुर नगर निगम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद नगर निगम के कर्मचारी के द्वारा शिकायतकर्ता को फोन किया गया। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी ने फोन पर शिकायतकर्ता के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसकी रिकॉर्डिंग के साथ शिकायतकर्ता ने नगर निगम कर्मचारी की शिकायत गोरखपुर थाने में की गई थी। जिस समय नगर निगम का कर्मचारी फोन पर बात कर रहा था, उस समय शिकायतकर्ता की लोकेशन झारखंड में थी। गोरखपुर पुलिस ने शून्य के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच के लिए केस डायरी को झारखंड भेज दिया है।
सीएम हेल्प लाइन में हुई थी शिकायत
आदर्श नगर निवासी अजित सिंह ने सीएम हेल्प लाइन में नगर निगम से संबंधित शिकायत की थी। शिकायतकर्ता जिस समय झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले में था,तभी उनके पास नगर निगम के नाम से आवंटित मोबाइल नम्बर से फोन आता है। फोन करने वाला व्यक्ति खुद का नाम पंकज विश्वकर्ता बताता है। इसके बाद वह शिकायतकर्ता के उसके घर का पता और शिकायत के संबंध में जानकारी चाहता है। शिकायतकर्ता कहता है कि निराकरण के लिए उनके पास है तो उन्हें शिकायत की जानकारी होगी।
ये भी पढ़ें- MP News: रेत माफिया बेलगाम! सोशल मीडिया वीडियो से खुली अवैध उत्खनन की पोल, प्रशासन पर उठे सवाल
विज्ञापन
धारा 351 के तहत प्रकरण दर्ज
जिसके बाद फोन करने वाला नगर निगम का कर्मचारी अपशब्दों को प्रयोग करता है। नगर निगम के जिस नम्बर से फोन आया था वह किसी अजय विश्वकर्मा के नाम पर आवंटित है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने गोरखपुर थाने में शिकायत की थी। गोरखपुर थाने ने शिकायत पर शून्य के तहत बीएनएस की धारा 351 के तहत प्रकरण दर्ज के तहत प्रकरण को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाने स्थानांतरित कर दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X