{"_id":"69a50fcf8b956c5be903916d","slug":"three-killed-in-road-accidents-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4008663-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली में बाइक कार से टकराई, भेड़ाघाट में ट्रैक्टर से 14 वर्षीय बालक की जान चली गई, जबकि पाटन में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हुई। पुलिस की जांच जारी है।
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतलपुरी बल्देवबाग के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे सत्येंद्र विश्वकर्मा (21) निवासी शांति नगर की बाइक सड़क किनारे खड़ी कार के पीछे से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम बिलखरवा निवासी विकास गौड़ (14) अपने साथी सोनी ठाकुर के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 951 गिद्ध दर्ज, सात प्रजातियों की हुई पहचान; तीन दिन चला सर्वे
पाटन थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक साहू मोहल्ला निवासी मनोज साहू (44) अपने परिचित सौरभ साहू के साथ मोटरसाइकिल से रंग-गुलाल खरीदने पाटन गए थे। लौटते समय बगदरी वॉटरफॉल मोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया मनोज साहू के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संबंधित ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X