{"_id":"650aa909eee7b597a00c6b5b","slug":"katni-news-trader-and-car-driver-of-barwani-died-in-a-road-accident-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: बड़वानी के गल्ला व्यापारी और कार चालक की सड़क हादसे में मौत, मंदिर जाते वक्त हुए दुर्घटना का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: बड़वानी के गल्ला व्यापारी और कार चालक की सड़क हादसे में मौत, मंदिर जाते वक्त हुए दुर्घटना का शिकार
Wed, 20 Sep 2023 01:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:40 PM IST
सार
Katni News: बड़वानी के एक गल्ला व्यापारी और उनके कार चालक की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यापारी अपनी पत्नी के साथ कार से मुंहास जा रहे थे, रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पानी के गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे का शिकार कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बड़वानी के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी और कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, व्यापारी की पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ता देख उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। गल्ला व्यापारी अंकुश गोयल पत्नी के साथ रीठी के प्रसिद्ध मुहांस मंदिर जा रहे थे। झिंझरी चौकी के अंतर्गत पिपरौध मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल खो गया और कार पास ही बने तीन से चार फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में गल्ला व्यवसायी और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गल्ला व्यापारी की पत्नी रुचि गोयल को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में जारी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक अंकुश गोयल हैं, जो अपनी पत्नी रुचि गोयल के साथ बड़वानी जिले के निवानी थाना क्षेत्र से सड़क मार्ग से मुहांस मंदिर के लिए निकले थे लेकिन पिपरौंध ग्राम के पास उनकी गाड़ी इनोवा कार क्रमांक MP 09 BE 1128 से सुबह साढ़े सात बजे के करीब सिविल माइंस के पास अचानक डिवाइडर से जा टकराई और कार लहराते हुए सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमे 36 वर्षीय अंकुश गोयल और कार चालक दयाराम सोलंकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गल्ला व्यापारी अंकुश की पत्नी रुचि को गहरी चोटें आई हैं। जिन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक अंकुश और दयाराम का शव कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है और मोबाइल फोन की मदद से उनके बाकी परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आते ही पीएम कराया जाएगा।