फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   New darshan system implemented at Jyotirlinga Omkareshwar, now darshan done 10 feet away

MP: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में बदली दर्शन व्यवस्था, अब 10 फीट दूर से होंगे दर्शन, हर मिनट मिल रहा लाभ

Sat, 25 Jul 2026 08:43 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:43 PM IST
सार

खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन की भीड़ को देखते हुए नई दर्शन व्यवस्था लागू की गई है। अब श्रद्धालु 10 फीट दूर से दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार इससे प्रति मिनट 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
New darshan system implemented at Jyotirlinga Omkareshwar, now darshan  done 10 feet away
ओंकारेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में शनिवार से जिला प्रशासन ने ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया है। पिछले करीब दो माह से चल रहे सुखदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद एकादशी के अवसर से नई व्यवस्था के तहत आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।

विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार अब श्रद्धालुओं को भगवान ओंकारेश्वर के करीब 10 फीट की दूरी से दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि उनकी निकासी चांदी द्वार से की जा रही है। सावन माह में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन का दावा है कि इससे प्रत्येक मिनट 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन

गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने बताया कि वे पहले भी कई बार ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आ चुके हैं, लेकिन इस बार का अनुभव सबसे अलग रहा। उन्होंने कहा कि भले ही दर्शन पहले की तुलना में कुछ दूरी से हो रहे हैं, लेकिन व्यवस्था इतनी सुचारु है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, मानवीय आधार की दलील भी नहीं आई काम

दिल्ली से दर्शन करने पहुंचीं श्रद्धालु ईशा शर्मा ने कहा कि वह पहले भी एक बार ओंकारेश्वर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्हें मन भरकर भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस हो रहा था जैसे भगवान और वह आमने-सामने हों। उनके अनुसार, आज का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है और दर्शन व्यवस्था बेहद उत्कृष्ट है।

जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि सावन माह को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। अब श्रद्धालु सुखदेव मुनि द्वार से तीन कतारों में मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और चांदी द्वार से बाहर निकल रहे हैं। इससे पहले की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक श्रद्धालु प्रति मिनट दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में वीआईपी और शीघ्र दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग क्यू मैनेजमेंट लागू किया जाएगा। वे निकासी द्वार से प्रवेश कर लकड़ी द्वार से बाहर निकलेंगे, जिससे दर्शन व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed