सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Live-in Partner Turns Monster Doused with Petrol and Burnt Alive Woman Dies During Treatment news

लिव-इन पार्टनर बना हैवान: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान महिला की मौत; खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर के गुड़ा खुर्द गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में वीडियो और अन्य आरोपों की जांच जारी है।

Live-in Partner Turns Monster Doused with Petrol and Burnt Alive Woman Dies During Treatment news
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला का ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गुड़ा खुर्द निवासी 34 वर्षीय मनोज कुशवाहा पिछले चार-पांच वर्षों से महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों का एक बच्चा भी है। परिजनों का आरोप है कि 17 मई 2026 को घर में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में महिला को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  गर्भपात को लेकर तीन कहानियां, कौन बोल रहा झूठ, किसके दबाव में हुआ था? सच की तलाश में CBI

मृतका के परिजनों ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि आरोपी के साथ रह रही यह तीसरी महिला थी और इससे पहले भी उसकी दो पत्नियों की मौत आग से जलने की घटनाओं में हुई थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्यु से पहले महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपने पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

एसडीओपी नवीन दुबे और थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक रूप से उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed