सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Temple: The ropeway of Maa Sharda Devi temple will be closed for nine days from today

Maihar Temple: आज से नौ दिनों तक बंद रहेगा मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे, इस रास्ते से मिलेंगे माता दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

मैहर स्थित मां शारदा मंदिर का रोपवे 17 से 26 मार्च तक बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों के तहत मेंटेनेंस और सुरक्षा जांच की जा रही है। इस दौरान भक्तों को 1063 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचना होगा। प्रशासन मेले के सुचारू संचालन हेतु पूरी तैयारियों में जुटा है।

Maihar Temple: The ropeway of Maa Sharda Devi temple will be closed for nine days from today
मैहर का रोपवे नौ दिनों के लिए बंद रहेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर स्थित मां शारदा मंदिर का रोपवे अगले नौ दिनों तक बंद रहेगा। कंपनी के मुताबिक आगामी 17 मार्च से 26 मार्च तक कंपनी ने रोपवे बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर किया गया है। संचालक कंपनी रोपवे का मेंटनेंस कर रही है।
Trending Videos


चैत्र नवरात्रि के त्यौहार में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा देवी का मंदिर प्रशासन भी तैयारियों में लग गया है। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगण माता रानी की दर्शन करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी यहां तैयारियों में लग गया है। साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है। शारदा मंदिर तक पहुंचाने वाले रोपवे को 17 मार्च से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद रोपवे की शुरुआत 26 मार्च से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- माता चीता और चार शावकों को छोड़ा जाएगा खुले जंगल में, सीएम बोले- कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा!

दर्शन के लिए चढ़ने होंगी 1063 सीढ़ियां
जानकारी के अनुसार रोपवे सर्विस को अचानक बंद करने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है। दरअसल, 17 मार्च से 26 मार्च तक रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।

 

Maihar Temple: The ropeway of Maa Sharda Devi temple will be closed for nine days from today
मैहर में मां शारदा का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भक्तों का लगता है तांता
मां शारदा के दरबार में पूरे साल भीड़ रहती है। अपनी मनोकामनाओं को लेकर भक्त यहां आते हैं। वहीं, चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। नौ दिनों भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों से मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में रिश्तों का कत्ल, भाई और भतीजों ने ही चाचा की चाकू घोंपकर कर दी हत्या, वजह बस इतनी

संपूर्ण व्यवस्था में जुटा प्रशासन
दरअसल, आगामी दिनों में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है। मेले से पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है। इसका ख्याल रखा जा रहा है कि मेले के दौरान कोई खामी नहीं आए। मेंटेनेंस के दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा। रोपवे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोपवे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन को दी है। जिसके बाद से एडवाइजरी जारी कर सभी भक्तों को 9 दिनों तक रोपवे बंद रहने की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed