सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Uncontrolled car overturned after crushing devotees on Maihar NH-30

MP News: मैहर एनएच-30 पर श्रद्धालुओं को रौंदते हुए पलटी बेकाबू कार, एक की मौत; दस घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बोलेरो में सवार सभी लोग मां शारदा देवी मंदिर मैहर से दर्शन कर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले लौट रहे थे। पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अमरपाटन अस्पताल पहुंचाया, जहां से 10 घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

MP News: Uncontrolled car overturned after crushing devotees on Maihar NH-30
घटना के बाद खाई में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में रविवार को एनएच-30 पर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा, जिससे वाहन में सवार आठ श्रद्धालु भी घायल हो गए। सभी घायलों को अमरपाटन से सतना रेफर किया गया।
Trending Videos


मैहर दर्शन के बाद लौट रहे थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन में सवार सभी श्रद्धालु मैहर मां शारदा देवी मंदिर के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले वापस जा रहे थे बोलेरो की रफ्तार तेज थी और जैसे ही वाहन लालपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हो गया और हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर लगने के बाद बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा जिससे उसमें सवार आठों श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान कटाई के लिए जल्दी घर लौटना बना हादसे का कारण
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार ग्रामीण धान कटाई के लिए जल्दी घर पहुंचने की जल्दबाजी में थे इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तत्काल घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

ये भी पढ़ें- सतना की बेटी प्रिया का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन, MPPSC परीक्षा में हासिल की प्रदेश में छठवीं रैंक

पुलिस और 108 ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 10 घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया है और मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बोलेरो वाहन को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

घायलों की स्थिति
सभी घायलों का इलाज सतना जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed