{"_id":"6832fb99637550892c01604c","slug":"after-making-friendship-on-instagram-he-left-her-pregnant-now-the-accused-has-been-arrested-maihar-news-c-1-1-noi1385-2987448-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: इंस्टाग्राम पर संपर्क कर दोस्ती की और फिर गर्भवती कर छोड़ा, गर्भपात का दबाव बनाने युवती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: इंस्टाग्राम पर संपर्क कर दोस्ती की और फिर गर्भवती कर छोड़ा, गर्भपात का दबाव बनाने युवती से मारपीट
Sun, 25 May 2025 05:52 PM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 05:52 PM IST
सार
मैहर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अरोपी (फोटो : अमर उजाला)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले में युवती को पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाया फिर उसके गर्भवती होने पर उसे छोड़कर भाग गया। पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद रामनगर थाना में जीरो पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अरोपी के तलाश में जुट गई।रविवार को रामनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत; यह भी आशंका
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम अकाउंट से हुई दोस्ती का नाजायज फायदा उठाकर एक युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया था। उसके गर्भवती होने पर उसे छोड़कर आरोपी राजकोट भाग गया, पुलिस ने जीरो पर FIR दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 23 वर्षीय युवती के साथ घटना को अंजाम देने वाले आशीष रावत, निवासी बरा थाना उचेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा किए गए दुष्कर्म से युवती छह माह की गर्भवती है। आरोप है कि उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया, जब राजी नहीं हुई, तो मारपीट करने के बाद गांव से शादी करने की बात कहकर युवक रामनगर छोड़कर भाग गया। अब अरोपी युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- रहवासी क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी चला रहा था मोहसिन, बिल्डिंग मालिक के रसूख से बचता रहा
अमरपाटन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि महिला की पहले शादी हो चुकी थी और अरोपी भी शादीशुदा था। दोनों अपने पहले रिश्ते को छोड़कर एक साथ रहते थे। कई महीनों साथ रहने के दौरान अरोपी लगातार उससे संबंध बनाता रहा, जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी मारपीट करने लगा। उसे उसके घर लाकर छोड़़ दिया, जिसके बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की वरिष्ठ अधिकारी के दखल के बाद मामला कायम हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

