फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burglars steal valuables worth ₹50 lakh from a bullion trader's unoccupied house in Satna

Satna News: सतना में सराफा कारोबारी के सूने मकान में 50 लाख की चोरी, छत का कांच तोड़कर घर में घुसे बदमाश

Mon, 20 Jul 2026 10:43 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 10:43 PM IST
सार

सतना में परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने सराफा कारोबारी विपुल जैन के घर से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Burglars steal valuables worth ₹50 lakh from a bullion trader's unoccupied house in Satna
लाखों की चोरी

विस्तार

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब पूरा परिवार घूमने के लिए उचेहरा स्थित इचौल आर्ट गया हुआ था। परिवार के रात में लौटने पर घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। तीन कमरों की अलमारियां खुली थीं और उनमें रखा कीमती सामान गायब था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुराना पावर हाउस के पास आस्था कुटी, राज होम्स गली निवासी विपुल जैन रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने परिवार के साथ घूमने के लिए उचेहरा गए थे। रात करीब 9:30 बजे जब परिवार वापस लौटा और घर का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो सबसे पहले मां के कमरे की अलमारी खुली मिली। जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। इसके बाद अन्य कमरों की तलाशी लेने पर वहां की अलमारियां भी खुली मिलीं और उनमें रखा कीमती सामान भी चोरी हो चुका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंचायत वेब सीरीज का असर! टंकी वाला सीन इंदौर में बना ट्रेंड, लेकिन यह नकल पड़ सकती है भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने छत पर बने दरवाजे का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान पूरे घर को खंगाला गया और सामान बिखरा मिला।


सराफा कारोबारी का है परिवार
पीड़ित विपुल जैन का परिवार शहर में सराफा कारोबार से जुड़ा है। पुराना पावर हाउस चौक पर उनका एचबी ज्वेलर्स नाम से आभूषणों का शोरूम संचालित होता है। चोरी गए सामान में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और नकदी शामिल होने की बात बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सोमवार को सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

 

लाखों की चोरी

कारोबारी के इस खबर में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed