Maihar: एक लीटर दूध के विवाद में डेयरी शॉप पर बवाल, CCTV में कैद हुई मारपीट; दुकान में भी तोड़फोड़
मैहर के अमरपाटन में एक लीटर दूध की कीमत को लेकर डेयरी शॉप पर विवाद हो गया, जो आखिर में मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। सतना रोड स्थित एक डेयरी शॉप पर दूध की कीमत को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक डेयरी शॉप पर दूध खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान एक लीटर दूध के दाम को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामला सामान्य बहस जैसा था, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई और विवाद बढ़ गया।
साथियों को बुलाकर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस के बाद युवक वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने डेयरी शॉप में घुसकर जमकर हंगामा किया। दुकान में तोड़फोड़ की गई और दुकानदार पक्ष के युवक रवि पटेल के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों में एक स्थानीय कंप्यूटर सेंटर संचालक का बेटा भी शामिल था।
पढ़ें: अरेरा कॉलोनी में वृद्ध दंपति से डिजिटल अरेस्ट कर 37 लाख की ठगी; मुंबई पुलिस व CBI अधिकारी बनकर डराया
CCTV में कैद हुई घटना
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। वायरल वीडियो में कई युवक दुकान में घुसते, सामान फेंकते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
घायल का इलाज जारी
हमले में घायल रवि पटेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस जांच जारी
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

कमेंट
कमेंट X