सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific road accident on NH-30 People returning after immersing ashes, 6 people injured

MP: कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी, 6 लोग घायल चालक की हालत गंभीर; मां की अस्थियां विसर्जित आ रहे थे घर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर मोहारी कटरा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Horrific road accident on NH-30 People returning after immersing ashes, 6 people injured
NH 30 में सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहारी कटरा गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अपनी माता जी की अस्थियां विसर्जित कर मध्य प्रदेश के सागर जिले के भगवानगंज लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
Trending Videos


बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
घायल आशीष सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर सागर लौट रहे थे। जब उनकी कार मोहारी कटरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची मौके पर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद हाईवे एम्बुलेंस 1033 की सहायता से सभी घायलों को तत्काल मैहर जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

हादसे में ये लोग हुए घायल
दुर्घटना में नवीन सिंह (68) पिता भैयालाल सिंह, ऋषि सिंह (47) पिता कृष्णपाल ठाकुर, आशीष सिंह (48) पिता सत्यनारायण सिंह ठाकुर, अजय सिंह (54) पिता सत्यनारायण सिंह ठाकुर, आदित्य सिंह (27) पिता अभय सिंह ठाकुर और कार चालक घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Live Indore Rang Panchami 2026 live: राजवाड़ा पहुंची हिंद रक्षक की राधा-कृष्ण फाग यात्रा, महिलाएं हुईं शामिल

अमरपाटन से सागर किया गया रेफर
अमरपाटन सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सागर ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वहीं रामपुर बघेलान पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed