{"_id":"6a5ecca6d551dc3b7a07137d","slug":"horrific-road-accident-on-nh-30-truck-rams-into-rear-of-rewa-nagpur-bus-a-dozen-passengers-injured-maihar-news-c-1-1-noi1431-4525073-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर में NH-30 पर हादसा: यात्रियों को उतार रही बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 10 से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर में NH-30 पर हादसा: यात्रियों को उतार रही बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 10 से अधिक यात्री घायल
Tue, 21 Jul 2026 08:29 AM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:29 AM IST
सार
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम पड़हा के पास रीवा से नागपुर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बस सड़क किनारे यात्रियों को उतार रही थी।
अचानक हुई इस टक्कर से बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस से उतर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।
बस के रुकते ही पीछे से आ गया ट्रक
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे रीवा से नागपुर जा रही यात्री बस ग्राम पड़हा के पास निर्धारित स्थान पर यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस से उतर रहे कई यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तत्काल घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
ट्रक चालक समेत कई यात्री घायल
दुर्घटना में ट्रक चालक विजय प्रताप भी घायल हुआ है। बताया गया कि वह गुजरात की ओर जा रहा था। वहीं बस में सवार और उतर रहे यात्रियों में अशोक द्विवेदी (50) निवासी पड़हा, बलराम पाण्डेय (52) निवासी पड़हा, शांति देवी साकेत, सुनील कुमार निवासी हनुमना (रीवा), नील मिश्रा निवासी परियारी (मऊगंज), आरती यादव, अनिल कुशवाहा निवासी घुनवारा (मैहर), शुभम विश्वकर्मा निवासी पिपरा (मऊगंज), रामजी विश्वकर्मा निवासी पैपखार (मऊगंज) तथा विनय कुमार पटेल निवासी बरौनी (मऊगंज) सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस
हादसे की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों का इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
अमरपाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में सैकड़ों छात्र धरने पर, नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक का समर्थन किया
थाना प्रभारी ने क्या कहा?
अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि रीवा से नागपुर जा रही यात्री बस ग्राम पड़हा के पास यात्रियों को उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सड़क हादसा- फोटो : credit