{"_id":"680b6e01ecf947ebfb0886c3","slug":"if-liquor-is-sold-in-this-religious-town-of-mp-this-action-will-be-taken-sp-took-strict-action-maihar-news-c-1-1-noi1385-2872436-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: प्रतिबंध के बाद अवैध शराब बिक्री, मैहर में पुलिस चौकन्ना, एसपी ने बनाई छह सदस्यीय विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: प्रतिबंध के बाद अवैध शराब बिक्री, मैहर में पुलिस चौकन्ना, एसपी ने बनाई छह सदस्यीय विशेष टीम
Fri, 25 Apr 2025 05:08 PM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:08 PM IST
सार
एसपी ने आम जनता को भी इस मुहिम से जोड़ते हुए एक मोबाइल नंबर (7587635718) जारी किया है, जिस पर शराब बिक्री की सूचना या सबूत भेजे जा सकते हैं, और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल (फोटो : अमर उजाला)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मैहर में अब शराब कारोबारी के प्रति एसपी ने सख्ती बरती है। आज मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल टीआई रैंक के अधिकारी को शामिल करते हुए एक टीम का गठन किया है, जो अवैध शराब दुकान की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश के बाद मैहर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके बाद भी अन्य जिले से शराब बिकने की खबरें सामने आ रही हैं पर मैहर में पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। लगातार मैहर नगर सहित संपूर्ण जिले में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस कार्रवाई देखने को मिल रही है। मां शारदा की नगरी मैहर में पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए ये लोग वापस नहीं जाएंगे, सांसद के बयान ने चौंकाया, बोले- सरकार देगी नागरिकता
विज्ञापन
छह सदस्यीय टीम का हुआ गठन
मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने आज शुक्रवार की सुबह मैहर पुलिस से छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें मुख्य रूप से एक निरीक्षक रैंक का अधिकारी है, जो सम्पूर्ण कार्रवाई को अपने नेतृत्व में करेंगे। इसके साथ अन्य कर्मचारियों को भी इस टीम में रखा गया है। टीम के शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
पब्लिक के लिए जारी हुआ नंबर
मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मैहर नगर में रहने वाले सभी आमजन मानस के लिए जिला पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर (7587635718) जारी किया गया है। अगर मैहर के किसी कोने में शराब की बिक्री होती है तो जनता इस नंबर पर फोन करके या व्हाट्सएप पर फोटो वीडियो भेज करके सूचना दे सकती है। उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा भी एसपी द्वारा दिलाया गया है।
ये भी पढ़ें- पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने किया शहर बंद, आतंकियों के लिए की सख्त सजा की मांग
पहचान गोपनीय रहेगी
मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के नियमों का पालन पूरी तरह से पुलिस द्वारा करवाया जा रहा है। आमजनता को भी इस मुहिम में जोड़ने के लिए एक नंबर जारी किया गया है, जिसमें उनकी पहचान गोपनीय रहेगी। मेरे द्वारा गठित टीम अवैध शराब बिक्री करने वालो पर सख्त कार्रवाई करेगी।