सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Robbers Decamp with Ornaments Bag Outside Jewellery Store, Probe Intensifies

Maihar News: पलक झपकते ही ज्वेलरी दुकान से आभूषणों का बैग ले उड़े बदमाश, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

पकरिया गांव में ज्वेलरी दुकान के बाहर रखे सोना-चांदी से भरे बैग को बाइक सवार बदमाश पलक झपकते ही लेकर फरार हो गए, जिससे व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तथा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Maihar News: Robbers Decamp with Ornaments Bag Outside Jewellery Store, Probe Intensifies
ज्वेलरी दुकान से उड़ाया आभूषणों का बैग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पकरिया गांव में सोमवार दोपहर एक सुनियोजित चोरी की वारदात ने व्यापारियों और ग्रामीणों को हिला कर रख दिया। गांव में ज्वेलरी दुकान के बाहर से सोना-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बाइक सवार बदमाश उठाकर फरार हो गए। बैग में करीब 350 ग्राम सोना और 8 से 10 किलो चांदी रखी बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए माल की कीमत लाखों में है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक दुकानदार दुकान के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे। मौका देखकर एक युवक दुकान के अंदर घुसा और काउंटर के पास रखा आभूषणों से भरा बैग उठाकर बाहर निकल आया। जब तक दुकानदार को भनक लगती, दोनों आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में मौके से फरार हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई और आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बदमाशों ने पहले दुकान और आसपास के इलाके की रेकी की थी। दुकानदार की दिनचर्या और दुकान की गतिविधियों पर नजर रखकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिस समय दुकान में ग्राहकों की संख्या कम थी, उसी समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: Narmadapuram News: डोलरिया कॉलेज प्राचार्य के साथ करोड़ों की ठगी, खजाने का लालच देकर ड्राइवर ने की वारदात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों और चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई पास-पड़ोस की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गई है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी के बाद पकरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed